विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेल महाकुंभः मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं स्थगित, जल्दी घोषित होंगी नई तारीखें

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:54 PM (IST)

उत्तराखंड में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी-2026 के तहत शुक्रवार से एक नवंबर तक प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू की स्पर्धाएं शामिल हैं।

प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं स्थगित होने से इनमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को नई समय-सारिणी जारी होने का इंतजार करना होगा।

संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अजय अग्रवाल ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्रुप-17 के अंतर्गत आयोजित होनी थीं।

इसमें अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के साथ 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग की महिला ओपन स्पर्धाएं भी प्रस्तावित थीं। इसके साथ समारोह भी होना था। हालांकि, अब इन सभी प्रस्तावित स्पर्धाओं को अग्रिम संशोधित तिथि जारी होने तक स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू: 12 शहरों के लिए 26 उड़ानें, बदला टाइम

यह भी पढ़ें- दीपावली पर देहरादून की हवा की 24 घंटे निगरानी, चार पैरामीटर पर होगी गुणवत्ता की जांच