भारत की सीमा में घुसपैठ के विरोध में फूंका चीन का झंडा
चमोली जनपद में भारत की सीमा में चीन के घुसपैठ करने के विरोध में जन क्रांति विकास मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लैंसडोन चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन के झंडा भी जलाया गया।
देहरादून, [जेएनएन]: चमोली जनपद में भारत की सीमा में चीन के घुसपैठ करने के विरोध में जन क्रांति विकास मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लैंसडोन चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन के झंडा भी जलाया गया।
मोर्चा ने भारत सरकार से चीनी उत्पादों की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की। मोर्चे के अध्यक्ष अमित जैन मे कहा कि चीन अपनी विस्तारवादी नीति के रहत लगातार भारत की सीमा मे घुसपैठ कर रहा है। हाल ही में चमोली जिले में घुसपैठ की।
पढ़ें-सीएम हरीश रावत ने माना, उत्तराखंड की सीमा में घुसे थे चीनी सैनिक
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मुद्दे पर गम्भीर होना होगा और कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। महासचिव प्रदीप कुकरेती ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को सीमावर्ती इलाकों के लोगों को रोजगार मुहैया कराना होगा। इससे सीमांत जनपदों में पलायन रुकेगा।
पढ़ें:-कश्मीर में नियंत्रण के लिए सेना को फ्री हैंड की जरूरतः भंडारी
उन्होंने कहा कि चीन को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। साथ ही चीन उत्पादों की बिक्री भारत में बन्द कर देनी चाहिए। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, अल्पना जदली, राजेश नाथ आदि मौजूद रहे।
पढ़ें-कारगिल युद्ध में देवभूमि के 75 जांबाजों ने न्योछावर किए थे प्राण