Move to Jagran APP

ई-रिक्शा के विरुद्ध बनाया संयुक्त मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी Dehradun News

दून के शहर में प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध के बावजूद संचालित हो रहे ई-रिक्शा के विरुद्ध विक्रम ऑटो और टाटा मैजिक के संचालकों की यूनियन ने संयुक्त मोर्चा बना लिया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 07:58 PM (IST)
ई-रिक्शा के विरुद्ध बनाया संयुक्त मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। शहर में प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध के बावजूद संचालित हो रहे ई-रिक्शा के विरुद्ध विक्रम, ऑटो और टाटा मैजिक के संचालकों की यूनियन ने संयुक्त मोर्चा बना लिया है। मोर्चा को सिटी बस यूनियन द्वारा भी समर्थन दिया गया है। संयुक्त मोर्चा की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर शहर के प्रमुख मार्गों से ई-रिक्शा नहीं हटाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।

loksabha election banner

बता दें कि 27 अगस्त को सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर शहर के सभी मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद से ही ई-रिक्शा संचालक आंदोलन कर रहे हैं। ये बात अलग है कि नोटिफिकेशन के बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग अवैध रूप से मुख्य मार्गों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा को अभी तक नहीं रोक पाया है। ई-रिक्शा संचालकों के आंदोलन को देखते हुए अब दूसरे वाहन संचालक भी एकजुट हो गए हैं। दून ऑटो यूनियन, विक्रम यूनियन और टाटा मैजिक यूनियन ने संयुक्त मोर्चा बनाकर ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि मोर्चा के आंदोलन के बारे में शुक्रवार को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 

ई-रिक्शा के विरुद्ध बनाया संयुक्त मोर्चा

शहर में प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध के बावजूद संचालित हो रहे ई-रिक्शा के विरुद्ध विक्रम, ऑटो और टाटा मैजिक के संचालकों की यूनियन ने संयुक्त मोर्चा बना लिया है। मोर्चा को सिटी बस यूनियन द्वारा भी समर्थन दिया गया है। संयुक्त मोर्चा की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर शहर के प्रमुख मार्गों से ई-रिक्शा नहीं हटाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।

बता दें कि 27 अगस्त को सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर शहर के सभी मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद से ही ई-रिक्शा संचालक आंदोलन कर रहे हैं। ये बात अलग है कि नोटिफिकेशन के बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग अवैध रूप से मुख्य मार्गों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा को अभी तक नहीं रोक पाया है। ई-रिक्शा संचालकों के आंदोलन को देखते हुए अब दूसरे वाहन संचालक भी एकजुट हो गए हैं। दून ऑटो यूनियन, विक्रम यूनियन और टाटा मैजिक यूनियन ने संयुक्त मोर्चा बनाकर ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि मोर्चा के आंदोलन के बारे में शुक्रवार को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

ई-रिक्शा यूनियन अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी

देवभूमि ई-रिक्शा मालिक एवं चालक वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी की परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। साथियों ने उन्हें तत्काल दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दिए जाने को लेकर यूनियन बीते 27 जनवरी से परेड ग्राउंड में आंदोलन कर रहे हैं। वहीं बीती छह फरवरी से क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। इस क्रम में गुरुवार शाम को शहर में मशाल जुलूस निकालने का कार्यक्रम तय था।

यह भी पढ़ें: आक्रोशित चालकों ने चौराहों पर ई-रिक्शा फूंकने की दी चेतावनी Dehradun News

ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी समेत ई-रिक्शा मालिक व चालक दोपहर में इसकी तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच रविंद्र त्यागी की तबीयत खराब होने लगी। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर साथी उन्हें तुरंत दून मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। डालनवाला इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि रविंद्र त्यागी का अभी इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: ई-रिक्शा चालकों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.