नाराज होकर मायके चली गई थी पत्नी, शकी पति के सिर चढ़ा खून... बेरहमी से की हत्या
जौनसार-बावर के कचटा गांव में पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कालसी। जौनसार-बावर के कोरू खत के कचटा गांव में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या शक में की थी। वहीं घटना के बाद फरार मनोज को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित पति मनोज पत्नी नीलम के चरित्र पर शक करता था। कुछ समय पहले भी पति- पत्नी के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ था। पति के पीटने पर नीलम जागड़े पर्व में नाराज होकर अपने मायके लखवाड़ चली गई थी। पति के मनाने के बाद ससुराल आ गई थी।
यह भी पढ़ें- देहरादून के कालसी में घरेलू विवाद में पति ने दरांती से की पत्नी की हत्या
गुरुवार को फिर विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज ने घर के पास बरामदे में धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन पर कई वार कर निर्मम हत्या कर दी। वहीं शुक्रवार को मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर खून के नमूने, पति पत्नी के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर अन्य साक्ष्य जुटाए।
हत्या का मुकदमा
नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बतायाक कि आरोपित पति मनोज पुत्र बलिया दास निवासी कचटा के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद से फरार आरोपित मनोज को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता से पुलिस को काफी मदद मिली। रजिस्ट्रार कानूनगो जयलाल शर्मा ने कहा पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
शादी के बाद संयुक्त परिवार में साथ रहते थे पति-पत्नी
खेती किसानी से जुड़े परिवार के मुखिया बलिया दास के चार पुत्र व एक पुत्री है। उनका बड़ा पुत्र नरेश पत्नी व बच्चों के साथ देहरादून में रहता है, जबकि दूसरे नंबर का पुत्र मनोज, तीसरे नंबर का संजय, चौथे नंबर का प्रियांशु व पुत्री पायल कचटा में साथ रहते हैं। करीब चार साल पहले मनोज व नीलम की लव मैरिज हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है।
