लोकभवन में जापानी राजदूत ओनो केईची ने उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की मुलाकात
भारत में जापान के राजदूत ओनो केईची ने देहरादून में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मुलाकात की। इस दौरान ...और पढ़ें

HighLights
जापान के राजदूत ओनो केईची ने राज्यपाल से मुलाकात की।
देहरादून के लोक भवन में हुई महत्वपूर्ण चर्चा।
राजदूत ने बोनसाई गार्डन के सौंदर्य की सराहना की।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भारत में जापान के राजदूत ओनो केईची ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
भेंट के अवसर पर जापान दूतावास की थर्ड सेक्रेटरी काकुता नानामी भी उपस्थित रहीं। मुलाकात के बाद जापान के राजदूत व उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन स्थित बोनसाई गार्डन का भ्रमण किया।
उन्होंने यहां संरक्षित विभिन्न प्रजातियों के पौधों और उनकी कलात्मक संरचना का अवलोकन किया। साथ ही बोनसाई गार्डन के सौंदर्य और पौधों के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।
यह भी पढ़ें- राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन, देश-प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद