Move to Jagran APP

नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

नगर में 19वीं प्राचीन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ पर सवार होकर जब भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण पर निकले तो हजारों भक्तों की भीड़ उनके दर्शन को उमड़ पड़ी।

By Edited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 08:34 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:19 AM (IST)
नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

देहरादून, जेएनएन। श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति विष्णुविहार की ओर से परेड ग्राउंड से 19वीं प्राचीन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। रथ पर सवार होकर जब भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण पर निकले तो हजारों भक्तों की भीड़ उनके दर्शन को उमड़ पड़ी। भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा भी उनके साथ रथ पर सवार होकर निकले। चारों ओर यात्रा में जय जगन्नाथ के जयघोष गूंज रहे थे। श्रद्धालु फूलों की वर्षा से भगवान का स्वागत कर रहे थे। 

loksabha election banner

रथ को खींचने के लिए दर्शकों में अति उत्साह दिखाई दिया। हर कोई इस पुण्य कार्य का भागीदार बनना चाहता था। इस मौके पर कई आंखे भक्ति भाव से नम नजर आई तो कई हरे राम, हरे कृष्णा बोल की धुन पर झूमते नजर आए। मधुबन आश्रम ऋषिकेश के परमानंद महाराज के सानिध्य में यात्रा से पूर्व प्रतिमाओं के मंगल स्नान के बाद छेनापट्टा किया गया। 

इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा शुरू की गई। महापौर सुनील उनियाल गामा ने छेरा पहरा (झाड़ू लगाकर भगवान के लिए मार्ग साफ करना) यात्रा का शुभारंभ किया। यहां से यात्रा गांधी पार्क, घंटाघर, पल्टन बाजार, दर्शनी गेट, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड होते हुए राधा कृष्णा वेडिंग प्वाइंट पहुंची, जहां भगवान ने विश्राम किया। इसके बाद देर शाम विष्णुविहार स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा पहुंचकर संपन्न हुई। जहां बाहुड़ा यानी की रथ वापसी पर मंदिर में भक्तों ने हल्दी, चावल, पुष्प और गंगाजल से भगवान का स्वागत किया। 

इसके बाद जगन्नाथ, देवी सुभद्रा, बलभद्र भगवान की भव्य आरती की गई। भगवान को 56 भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सुनील जैन, राहुल जैन, पंडित सुभाष चंद्र जोशी, ट्रस्टी राम कुमार अग्रवाल, अजय भटनागर, सुशील मग्गो, अजय गोयल, डॉ. अखिल गुप्ता, डॉ. ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मंदिर में 20 जनवरी तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। रथ खींचने से मिलता है स्वर्ग यात्रा के दौरान हर कोई रथ को छूने और रथ खींचने के लिए आतुर रहा। मान्यता है कि ऐसा करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु मार्ग पर झाड़ू लगाते हुए भी चल रहे थे। सुंदर झांकियों ने मोहा मन यात्रा में रुड़की और देहरादून के कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। इनमें राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

 यह भी पढ़ें: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ आरती की पांडुलिपि धरोहर के रूप में संरक्षित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.