विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय सैन्य अकादमी में लहराया गया 108 फीट ऊंचा तिरंगा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 06 Dec 2018 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 08:03 PM (IST)

आइएमए में अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल एसके झा और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने 108 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया।

भारतीय सैन्य अकादमी में लहराया गया 108 फीट ऊंचा तिरंगा
भारतीय सैन्य अकादमी में लहराया गया 108 फीट ऊंचा तिरंगा

 देहरादून, जेएनएन। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में गुरुवार को 108 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज को अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल एसके झा और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने लहराया। राष्ट्रगान के साथ कई फीट ऊपर लहराता यह तिरंगा हर किसी को गर्व की अनुभूति करा रहा था। 

इस दौरान कमान्डेंट ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना जागृत करता है। यह ध्वज न केवल गर्व की अनुभूति कराता रहेगा बल्कि देश के लिए समर्पित रहने की सीख भी देगा। 

यह हमेशा जेंटलमैन कैडेट्स को प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान सैन्य अफसरों एवं जेंटलमैन कैडेट्स ने राष्ट्रगान के साथ यह प्रतिज्ञा ली कि वह सदैव मातृभूमि की सेवा करते रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा रखेंगे। बता दें कि यह ध्वज चकराता रोड के नजदीक युद्ध स्मारक परिसर में स्थित है। 

 यहां से गुजरने वाले लोग भी राष्ट्रीय ध्वज देखकर गर्व महसूस करेंगे। वहीं नवीन जिंदल ने कहा कि राष्ट्र ध्वज देखकर लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का कई अन्य राज्यों में भी राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: 37 कैडेट्स भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में हुए शामिल

यह भी पढ़ें: अवॉर्ड सेरेमनी में आइएमए कैडेट्स को मिला काबिलियत का इनाम

यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी की पीओपी में आर्मी वाइस चीफ होंगे रिव्यू अफसर