Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्द मौसम में कैसे रखें अच्छी सेहत और खानपान का ख्याल, पढ़िए डॉ नवीन जोशी की सलाह

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 27 Oct 2020 04:02 PM (IST)

    ठंड के मौसम में शरीर का इम्युनिटी सिस्टम काफी कमजोर होने लगता है और अच्छी सेहत व खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ नवीन जोशी के अनुसार सर्दियों के मौसम में खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।

    वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ नवीन जोशी। जागरण

    देहरादून, जेएनएन। इस समय मौसम बदल रहा। ठंड ने अब धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस मौसम में शरीर का इम्युनिटी सिस्टम काफी कमजोर होने लगता है और अच्छी सेहत व खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ नवीन जोशी के अनुसार सर्दियों के मौसम में खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इस मौसम में अधिक से अधिक विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए। साथ-साथ शरीर को क्षमता प्रदान करने वाले आहार द्रव्यों को भोजन में शामिल करना चाहिए। जैसे मुनक्का, बादाम, अखरोट आदि। रात में गर्म दूध के साथ एक चम्मच हल्दी डाल पीना भी काफी लाभकारी होता है। सर्द मौसम में दालों का भी पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। इसमें उड़द की दाल काफी फायदेमंद होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नियमित व्यायाम करें 

    डा जोशो के अनुसार आयुर्वेद के अनुसार यह विसर्गकाल की शुरुआत है। जिसमें आप भारी भोजन भी पचा सकते हैं। बस ध्यान इस बात का रहे कि व्यायाम, योगासन आदि का नियमित अभ्यास करें। ताकि संचित कैलोरी का उपभोग हो सके।

    पानी खूब पिएं

    सर्दियों में हम अक्सर स्वेद का उत्सर्जन कम करते है। पर पानी कम पीते हैं। गुनगुना पानी पर्याप्त मात्रा में पीना शरीर को डिटॉक्सिफाई कर तरोताजा रखने में मददगार होता है। ऐसे में पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।

    आहार का वर्गीकरण 

    ऊर्जादायक आहार: इस आहार में गेहूं, चावल, जौ, बाजरा, मक्का, घी, तेल, गुड़, शक्कर, मक्खन, आलू, शकरकंद, जमींकंद आदि शामिल हैं। इनसे बनी चीजों के भोजन में शामिल करें।

    बलकारी आहार : इस आहार में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन से भरपूर मेवे, दालें, पनीर व दूध आदि शामिल हैं।

    रक्षाकारी आहार : बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन्स, फाइटो विटामिन्स व खनिज लवणों से युक्त फल, सब्जियां आदि दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

    ध्यान देने वाली बातें

    • सर्दियों में खाने के लिए बीन्स श्रेष्ठ फूड है। इसमें कई आवश्यक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन ,पोटेशियम और जिंक पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है।
    • ठंड में रसदार फलों का सेवन खूब करें। संतरा, नींबू, अंगूर आदि आपकी इम्नयुनिटी को बढ़ाने के लिए मददगार होते हैं।
    • सर्दियों में दाल का सेवन खूब करें यह शरीर मे प्रोटीन के साथ पोषक तत्वों की पूर्ति करता है।
    • सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां प्रचुर मात्रा में लें। ये आपके पेट को साफ रखता है तथा शरीर मे पोषक तत्वों को भी नियंत्रित करता है।
    • सर्दियों में ड्राइफ्रूट्स का सेवन आपको स्फूर्त और ऊर्जावान रखता है क्योंकि इसी मौसम में आप इसे हजम कर सकते हैं।
    • सर्दी में शकरकंद खाना अत्यंत लाभकारी होता है इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी ,ए, पोटेशियम सोडियम आदि तत्व पाए जाते हैं।
    • एंटी वायरल प्रापर्टीज की वस्तुओं का अधिक सेवन करना चाहिए। मसलन लहसुन, अरदक, तुलसी आदि का सेवन अवश्य करना चाहिए। गर्म और ताजा भोजन करना चाहिए।
    • मौजूदा वक्त में ठंडी वस्तुओं जैसे आइसक्रीम, फ्रिज का पानी आदि के सेवन से बचना चाहिए। मसालेदार वस्तुओं व फास्ट फूड से भी परहेज करना चाहिए। खासतौर पर स्ट्रीट फूड से।

    यह भी पढ़ें: योग और एक्यूपंचर से शारीरिक उपचार है कारगर, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि हम अपना ध्यान रखें, पढ़िए पूरी खबर