Move to Jagran APP

राजधानी देहरादून में पेट्रोल-डीजल के दामों ने छुई ऊंचाईयां

राजधानी देहरादून में पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड तोड़ दाम पर बिका है। पिछले 13 दिनों से तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 से 30 पैसे तक की रोजाना वृद्धि कर रही हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 05:40 PM (IST)
राजधानी देहरादून में पेट्रोल-डीजल के दामों ने छुई ऊंचाईयां
राजधानी देहरादून में पेट्रोल-डीजल के दामों ने छुई ऊंचाईयां

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून में गुरुवार को पेट्रोल 78.58 और डीजल 68.86 रुपये के रिकॉर्ड तोड़ मूल्य पर बिका। पिछले 40 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.80 और डीजल में 3.53 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल-डीजल के दून में अबतक के सर्वाधिक मूल्य की बात करें तो सितंबर 2013 में पेट्रोल 76.06 के शीर्ष रिकॉर्ड मूल्य पर बिका था। पेट्रो पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से जनता के माथे पर बल पडऩे लगा है। जाहिर है कि महंगाई पर भी इसका असर पड़ने वाला है। 

loksabha election banner

पिछले 13 दिनों से तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 से 30 पैसे तक की रोजाना वृद्धि कर रही हैं। 14 अप्रैल को देहरादून में पेट्रोल 75.78 और डीजल 65.33 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका था। वहीं, गुरुवार को 78.58 और 68.86 की दर से बिका। भले ही यह वृद्धि पैसों में हो, लेकिन रोजाना हो रही वृद्धि के कारण कीमतें आसमान छू रही हैं। 

सब्जी-फलों के बढ़ने लगे दाम 

डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट भाड़े में भी बढ़ोतरी होने लगी है। भाड़ा बढ़ने से सब्जी-फलों के दामों पर भी असर पड़ रहा है। पिछले छह-सात दिनों में सब्जी-फलों की कीमत में करीब पांच से 15 फीसद तक उछाल दर्ज किया गया है। 

पिछले 10 दिनों में वृद्धि 

तिथि,       पेट्रोल,      डीजल 

24 मई,   78.58,       68.86 

23 मई,   78.35,       68.67 

22 मई,   78.11,       68.41 

21 मई,    77.87,      68.15 

20 मई,    77.61,      67.90 

19 मई,    77.36,      67.64 

18 मई,     77.12,     67.40 

17 मई,     76.89,     67.11 

16 मई,      76.72,    66.89 

15 मई,      76.60,     66.68 

(नोट: मूल्य रुपये में) 

पेट्रोल पंप वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य विवेक गोयल ने बताया कि पिछले 12-13 दिनों से पेट्रो पदार्थों की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को देहरादून में पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड तोड़ दाम पर बिका। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम की वजह से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। 

यह भी पढ़ें: क्रूड ऑयल के दामों में आई कमी, उत्‍तराखंड में सस्ती हुई रसोई गैस

यह भी पढ़ें: सैप में अब 48 योजनाओं पर किए जाएंगे कार्य 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.