Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस में चल रही गुटीय खींचतान से हाईकमान खफा

    By Edited By:
    Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:21 PM (IST)

    प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी पार्टी हाईकमान को अखर रही है। रुड़की में बीते रोज जनाक्रोश रैली में जिसतरह गुटबाजी नुमायां हुई, उससे पार्टी के वरिष्ठ नेता खफा बताए जाते हैं।

    प्रदेश कांग्रेस में चल रही गुटीय खींचतान से हाईकमान खफा

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी पार्टी हाईकमान को अखर रही है। रुड़की में बीते रोज जनाक्रोश रैली में जिसतरह गुटबाजी नुमायां हुई, उससे पार्टी के वरिष्ठ नेता खफा बताए जाते हैं। 

    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश समेत अन्य नेताओं के साथ मुलाकात में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया। 

    प्रदेश में भाजपा की बढ़ती ताकत का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस की सक्रियता में इन दिनों इजाफा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद गुटबाजी और खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक कांग्रेस के प्रदेश में जितने भी बड़े कार्यक्रम हुए हैं, सभी में कहीं न कहीं खींचतान दिखाई दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थराली विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच मतभेद गहरा गए थे। बीते रोज रुड़की में पार्टी की जनाक्रोश रैली में पार्टी में एकजुटता को झटका लगने का मामला पार्टी नेतृत्व तक पहुंच चुका है। मीडिया में आई रिपोर्ट का भी पार्टी ने संज्ञान लिया है। 

    रुड़की में बीते रोज आयोजित कार्यक्रम के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश दिल्ली रवाना हो गए थे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी गए हुए हैं। 

    कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई। अलबत्ता, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के साथ बैठक में पार्टी के भीतर एकजुटता का मसला उठा। 

    प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पार्टी को मजबूत बनाने और एकजुट रखने के संदेश से पार्टी नेताओं को अवगत करा दिया है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के साथ ही ब्लॉक और जिला-शहर अध्यक्षों की सूची जारी किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की राहुल गांधी से जल्द मुलाकात हो सकती है। 

    एनडी के स्वास्थ्य की जानकारी ली 

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, सुमित हृदयेश समेत पार्टी नेताओं ने नई दिल्ली में मैक्स अस्पताल जाकर वहां भर्ती व गंभीर रूप से बीमार चल रहे वयोवृद्ध नेता नारायणदत्त तिवारी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। 

    गौरतलब है कि दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी मैक्स पहुंचकर बुजुर्ग नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

    यह भी पढ़ें: आपदा में मारे गए सात लोगों के प्रति राज्य सरकार संवेदनहीन: धस्माना

    यह भी पढ़ें: जनविरोधी है केंद्र और राज्य सरकार: प्रीतम सिंह

    यह भी पढ़ें: कार्यकर्ता हैं सरकार और जनता के बीच के सेतू

    comedy show banner
    comedy show banner