Move to Jagran APP

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू होने को अभी करना होगा और इंतजार, जानिए वजह

कोरोना संकट के कारण इस वर्ष केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू होने में समय लग सकता है। वजह यह कि अभी लॉकडाउन तीन में अंतरराज्यीय सीमाएं बंद हैं।

By Edited By: Published: Thu, 07 May 2020 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 08:32 AM (IST)
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू होने को अभी करना होगा और इंतजार, जानिए वजह
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू होने को अभी करना होगा और इंतजार, जानिए वजह

देहरादून, राज्य ब्यूरो। देश भर में कोरोना संकट के कारण इस वर्ष केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू होने में समय लग सकता है। वजह यह कि अभी लॉकडाउन तीन में अंतरराज्यीय सीमाएं बंद हैं। अंतर जनपदीय सीमाएं खुली हैं, लेकिन फिलहाल किसी को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में हेली सेवाओं का संचालन भी नहीं हो रहा है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा अंतरराज्यीय सीमाएं खोलने के बाद ही ये सेवाएं शुरू हो सकेंगी।

loksabha election banner
प्रदेश में हर साल लाखों की संख्या में यात्री चारधाम के दर्शन को आते हैं। चारधामों में सबसे दुरूह केदारनाथ धाम की यात्रा है। इसके लिए श्रद्धालुओं को 16 किमी पैदल सफर करना पड़ता है। इसलिए यहां श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवाओं का भी संचालन होता है। इसके अलावा सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाएं संचालित होती हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार बाकायदा टेंडर करती है। जो कंपनी सबसे कम किराया तय करती है उसे संचालन की अनुमति मिलती है। 
प्रदेश सरकार इन हेली कंपनियों से संचालन के लिए रॉयल्टी लेती है। इस वर्ष भी केदारनाथ धाम में हेली सेवाओं के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। हेली सेवा शुरू करने से पहले हेलीपैड का डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम निरीक्षण करने के बाद अनुमति देती है। इस बार मार्च में इसके टेंडर होने के कुछ दिनों बाद ही कोरोना के कारण लॉकडाउन शुरू हो गया था। इस कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अभ भी पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इसमें अभी आमजन के लिए अंतरराज्यीय सीमाएं बंद चल रही हैं। 
प्रदेश के ग्रीन जोन में अंतरजनपदीय सीमाएं खुली हैं, लेकिन सावर्जनिक यातायात फिलहाल बंद है। ऐसे में हवाई सेवाएं शुरू होना अभी संभव नजर नहीं आ रहा है। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर का कहना है कि लॉकडाउन तीन की समयसीमा समाप्त होने के बाद केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार ही आगे की व्यवस्था तय होगी। इसके बाद ही हेली सेवाओं के संचालन के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.