Move to Jagran APP

तस्‍वीरों में देखें उत्‍तराखंड में बारिश का कहर: कई घरों में घुसा मलबा, बदरीनाथ-केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध, सड़क पर बह रहे नाले

Heavy Rain in Uttarakhand उत्‍तरकाशी में रात को हुई वर्षा के चलते मोरी और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किसाला और कुथनौर के बीच खनेडा पुल के पास भारी भूस्खलन होने के कारण रात को बाधित हो गया है।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 07:43 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 07:43 AM (IST)
तस्‍वीरों में देखें उत्‍तराखंड में बारिश का कहर: कई घरों में घुसा मलबा, बदरीनाथ-केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध, सड़क पर बह रहे नाले
Heavy Rain in Uttarakhand : उत्‍तरकाशी में कई घरों में घुसा मलबा

टीम जागरण, उत्‍तरकाशी : Heavy Rain in Uttarakhand : उत्‍तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सोमवार देर रात से हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया है। उत्‍तरकाशी में रात को हुई वर्षा के चलते मोरी और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। मोरी बाजार और आसपास के घरों में वर्षा जल के साथ मलबा घुस गया है। भारी वर्षा के कारण मोरी क्षेत्र के आसपास के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही मोरी सांकरी मोटर मार्ग पर भी मलबे के ढेर लगे हैं।

loksabha election banner

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट में एक बार भूस्खलन जोन सक्रिय

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किसाला और कुथनौर के बीच खनेडा पुल के पास भारी भूस्खलन होने के कारण रात को बाधित हो गया है। यहां यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का सबसे बड़ा डेंजर जोन है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट में एक बार भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है। ‌रात को हुई वर्षा के चलते डाबरकोट में भारी मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा है। जिससे मार्ग बाधित हो गया है।

पुरोला नौगांव मोटर मार्ग भी छुनारा छानी के पास भारी मलबा आने से बाधित हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा उत्तरकाशी जनपद में वर्षा से 10 संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात को वर्षा हुई। बुधवार सुबह यहां बादल छाए रहे और वर्षा के आसार भी बने हैं।

असीगंगा घाटी में भी रात को भारी वर्षा हुई है। जिस कारण गदेरों में भी उफान आ गया है। असी गंगा घाटी के नौगांव भंकोली मोटर मार्ग पर गदेरे में उफान आया है। जिससे मार्ग बाधित हो गया है‌। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस तरह आवाजाही करनी पड़ रही है।

बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे बंद

बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में और केदारनाथ हाईवे नोलापाणी में बंद हो गया है। केदारनाथ में मौसम साफ है, जबकि रुप्रदयाग जनपद के अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है।

वहीं देहरादून में भी सुबह गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। मसूरी में भी गर्जना के साथ बारिश हुई। यहां तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ऋषिकेश में हल्की बूंदाबांदी हुई। रुड़की में काले घने बादल छाए रहे, यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। टिहरी में तेज बारिश हुई।

यह भी पढ़ें :- Uttarakhand Weather News: मौसम का हाल देखकर निकलें घरों से, कई क्षेत्रों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.