स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा मरीजों का हालचाल
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह ने दून महिला अस्पताल का औचक निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल भी पूछा। साथ ही उन्होंने बदहाल सफाई व्यवस्था में अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह ने दून महिला अस्पताल का औचक निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल भी पूछा। साथ ही उन्होंने बदहाल सफाई व्यवस्था में अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।
स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण की सूचना अस्पताल प्रशासन को पहले ही पहुंच गई थी। ऐसे में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने और उनके स्टाफ न ऐसी कोई सूचना अस्पताल प्रशासन को नहीं दी थी।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से उनका हाल पूछने के साथ ही उनसे यह जानने का प्रयास भी किया कि कहीं कोई पैसे की मांग तो नहीं कर रहा है। अस्तपाल में सफाई व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार के निर्देश भी दिए।
पढ़ें-अस्पताल से लेकर सड़क तक बवाल