विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता पर फोकस Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 05 Aug 2019 09:05 AM (IST)

डेंगू से बचाव से लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता पर फोकस कर दिया है। इसके तहत विभागीय टीम घर-घर ...और पढ़ें

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता पर फोकस Dehradun News
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता पर फोकस Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। डेंगू से बचाव से लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता पर फोकस कर दिया है। इसके तहत विभागीय टीम घर-घर जाकर लोगों को बचाव और उपचार की जानकारी दे रही है। 

उत्तराखंड में डेंगू का डंक गहराता जा रहा है। डेंगू पिड़ितों के मरीजों का आंकड़ा सौ पार करने पर स्वास्थ्य विभाग ने अब लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रायपुर के डेंगू प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव, टेस्ट और इलाज के बारे में जानकारी दी।  

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता के निर्देश पर रायपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला, जिला वैक्टर जनित रोग निवारण अधिकारी सुभाष जोशी व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर पांडेय ने डेंगू प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। 

डॉ. शुक्ला ने बताया कि वाणी विहार, शास्त्री विहार, चूना भट्टा, सहस्रधारा रोड व करनपुर आदि क्षेत्रों में लाउड स्पीकर से जनसामान्य को डेंगू के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें इस बीमारी से बचाव को उपाय बताए गए। 

इसके अलावा आशा कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर जनसामान्य को पम्पलेट वितरित कर रही हैं। साथ ही किसी भी व्यक्ति को बुखार होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल में जाने को कहा जा रहा है। बताया कि धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। स्कूल हेल्थ टीम भी विद्यालयों में जाकर बुखार के मरीजों की जांच कर रही है।

जोहड़ी गांव में एहतियात बरतने के निर्देश

जोहड़ी गांव में डेंगू की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएस रावत को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर उन्होंने भगवंतपुर के चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जोहड़ी गांव में संपर्क कर बुखार के रोगियों की जांच की जाए। 

नगर निगम के निरीक्षक मनीष दरियाल को संबंधित क्षेत्र में दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय पार्षद सागर लामा से भी जानकारी ली गई। इस पर उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गहराता जा रहा डेंगू का डंक, नोडल अधिकारी भी चपेट में आए

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में डेंगू के मरीजों का शतक, सावधानी से कर सकते हैं बचा

यह भी पढ़ें: मैदान के बाद पहाड़ में भी डेंगू का डंक, अब तक 73 मरीजों में पुष्टि

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।