विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ राजनीतिक दलों ने खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM (IST)

देहरादून में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल और सुराज सेवा दल ने विरोध प्रदर्शन किया। उन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के फाइनल मैच का हिस्सा बनने दून पहुंचे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ राजनीतिक दलों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दल के पदाधिकारियों ने गायक पर डीएवी कालेज में कार्यक्रम के दौरान अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

बीते गुरुवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यूपीएल का डे नाइट फाइनल मुकाबला खेला गया। देर रात हरियाणवी गायक मासूम शर्मा स्टेडियम पहुंचे। लेकिन दोपहर में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता रायपुर स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

यहां गायक के कार्यक्रम को स्थिगत करने की मांग की। इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। वहीं यूकेडी ने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का पुतला फूंका।

यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाए डीएवी में हुए विवाद के बाद भी सीएयू ने गायक को मंच दिया है। आरोप लगाए उत्तराखंडी कलाकारों को उपेक्षित करने का काम किया गया।

वहीं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्टेडियम के बाहर सीएयू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक हुई।

सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाए डीएवी कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभद्र टिप्पणी ने गायक का नाता रहा है। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। बावजूद सीएयू ने गायक को मंच दिया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने मंच से मांगी माफी, फिर दी शानदार प्रस्तुति

यह भी पढ़ें- देहरादून में मासूम शर्मा के कार्यक्रम पर विवाद, मंच से माफी और शर्तों पर बनी सहमति