हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने मंच से मांगी माफी, फिर दी शानदार प्रस्तुति
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में देहरादून पहुंचकर अपने पुराने आपत्तिजनक बयानों के लिए सार्वजनिक ...और पढ़ें
-1771818748636_v-1790875415866_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के फाइनल मुकाबले में दून पहुंचकर उत्तराखंडवासियों से हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने माफी मांगकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
उन पर डीएवी कालेज में कार्यक्रम के दौरान अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप लगे थे। जिसके बाद से वह इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। गुरुवार को देर शाम गायक मासूम शर्मा राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे।
उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मंच पर पहुंचकर उत्तराखंडियों से सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने कहा मेरे शब्दों से जिन भी लोगों को ठेस पहुंची है। उसका मुझे खेद हैं। मुझे विश्वास है कि माफी मांगने के बाद गिलवे शिकवे दूर हो जाएंगे।
साथ ही उत्तराखंडवासी मुझे माफ कर देंगे। इसके बाद उन्होंने बैठ बोलेरो में कोई हसीना जब रूठ जाती है गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। जिस पर दर्शक जमकर थिरके।
वहीं उन्होंने रागिनी भांग रगड़ कर पिया करू की प्रस्तुति से रोमांचित करने का काम किया। देर रात उनके गीतों की सूची लंबी होती गई। उन्होंने दर्शकों की फरमाइस पर एक के बाद एक गाने की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध करने का काम किया।
