विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar Kumbh 2021: दून से 17 जनवरी से चलेगी उत्तरांचल एक्सप्रेस, महाकुंभ को देखते हुए संचालन को अनुमति

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 09 Jan 2021 07:42 AM (IST)

Haridwar Kumbh 2021 दून से ओखा (गुजरात) के बीच चलने वाली देहरादून-ओखा उत्तरांचल स्पेशल एक्सप्रेस के संचालन को रेलवे ने ...और पढ़ें

Haridwar Kumbh 2021: दून से 17 जनवरी से चलेगी उत्तरांचल एक्सप्रेस।
Haridwar Kumbh 2021: दून से 17 जनवरी से चलेगी उत्तरांचल एक्सप्रेस।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Haridwar Kumbh 2021 देहरादून से ओखा (गुजरात) के बीच चलने वाली देहरादून-ओखा उत्तरांचल स्पेशल एक्सप्रेस के संचालन को रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। 15 जनवरी को ट्रेन सुबह दस बजे ओखा से देहरादून के लिए रवाना होगी, जबकि 17 जनवरी को सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर देहरादून से ओखा के लिए रवाना होगी। अगले आदेश तक ट्रेन का नियमित संचालन जारी रहेगा।

देहरादून से ओखा के बीच चलने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस लॉकडाउन से ही रद चल रही थी, लेकिन अब महाकुंभ के दौरान यात्रियों को सुरक्षित यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे ने उत्तरांचल एक्सप्रेस के संचालन की अनुमति दे दी है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है, जिसमें देहरादून से ओखा के बीच चलने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस का संचालन 15 जनवरी से किया जा रहा है। 

15 जनवरी को ट्रेन सुबह दस बजे ओखा से देहरादून के लिए रवाना होगी, जबकि 17 जनवरी को सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर देहरादून से ओखा के लिए रवाना होगी। अगले आदेश तक ट्रेन का संचालन जारी रहेगा। यह ट्रेन देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, नई दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, पालनपुर, उंझा, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, द्वारका होते हुए ओखा पहुंचेगी।

देहरादून से रेल सेवाएं

देहरादून से जाने वाली ट्रेन 

- देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस (02056) 5:00 

- देहरादून- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (02018) 17:00 

 - देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस (02402) 22:50 

- देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस (02492) 15:45

- देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल (04042) 21:20 

- देहरादून-प्रयागराज स्पेशल एक्सप्रेस (04114) 14:30

- देहरादून-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस (05002) 15:20

देहरादून आने वाली ट्रेन

- नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस (02055) 21:10

- नई दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (02017) 12:50

- प्रयागराज-देहरादून स्पेशल एक्सप्रेस (04113) 13:10

- कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस (02401) 5:40 

- काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस (02091) 12:30

- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस स्पेशल (04041) 08:25

यह भी पढ़ें- हरिद्वार-लक्सर के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा, आज से सामान्य होगा जनशताब्दी समेत पांच ट्रेनों का संचालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।