विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को घेरने चले हरक सिंह रावत खुद जेनी और जमीन विवाद में फंसे

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:18 PM (IST)

अंकिता भंडारी प्रकरण पर भाजपा पर हमलावर होने के बाद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत खुद विवादों में घिर गए ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अश्वनी त्रिपाठी, जागरण, देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत अब खुद विवादों के भंवर में घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने जेनी प्रकरण का जिन्न फिर बाहर निकालकर हरक के सामने पुराने सवालों की फाइल खोल दी है।

अभी इस पलटवार की तपिश कम भी नहीं हुई थी कि जमीन विवाद ने उनकी मुश्किलों में एक और अध्याय जोड़ दिया। नौबत यहां तक पहुंची कि हरक की पत्नी दीप्ति रावत को सार्वजनिक मोर्चा संभालना पड़ा।

भाजपा को घेरने के लिए आक्रामक तेवर अपनाने वाले हरक अब एक के बाद एक उठते सवालों का सामना कर रहे हैं, जिस सियासी लड़ाई में हरक भाजपा को घेरने निकले थे, उसी में अब उनके सामने कई मोर्चे खुल गए हैं।

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर हरक सिंह रावत के भाजपा पर हमलों से हुई। हरक सिंह ने हमला तेज किया तो भाजपा ने भी रक्षात्मक रहने के बजाय पलटवार की रणनीति अपनाई।

खुद सीएम धामी ने जेनी प्रकरण का जिक्र छेड़ दिया तो प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कई सवालों को खड़ा किया। भट्ट ने पूछा कि जेनी के बच्चे का पिता कौन था, यह बात सार्वजनिक क्यों नहीं हुई? उन्होंने जेनी की ओर से लगाए गए आरोपों का उल्लेख किया। हरक सिंह भाजपा से सवाल पूछ रहे थे और भाजपा ने उनके ही पुराने सवालों की फाइल खोलकर सियासी दांव चल दिया है।

लेनदेन की शिकायत ने मुश्किलें बढ़ाईं

जमीन खरीदने को लेकर हुए लेनदेन की शिकायत ने भी हरक सिंह की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भूस्वामी ने संपत्ति के सौदे में बकाया रकम का भुगतान नहीं होने, चेक बाउंस होने और उत्पीड़न के आरोप लगाए।

शिकायत में हरक सिंह रावत और जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद का नाम भी सामने आया। पुलिस ने शिकायत की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। इस विवाद ने राजनीतिक रंग तब पकड़ा जब शिकायतकर्ता ने संबंधित महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताया। इसके बाद तो मामला पारिवारिक संबंधों के विवाद तक पहुंच गया।

घर से भी उठा सवाल, दीप्ति रावत आईं सामने

दीप्ति रावत ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह हरक सिंह रावत की पत्नी हैं। उन्होंने दूसरी महिला को हरक की पत्नी बताए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने सम्मान की रक्षा के लिए न्यायालय जाने की बात भी कही।

पूरे घटनाक्रम को देखें तो हरक सिंह रावत के सामने इस समय तीन अलग-अलग मोर्चे हैं। पहला, अंकिता प्रकरण को लेकर भाजपा के साथ राजनीतिक टकराव। दूसरा, जेनी प्रकरण पर भाजपा की ओर से उठाए जा रहे पुराने सवाल। तीसरा, जमीन के लेनदेन की शिकायत और उससे जुड़े पारिवारिक दावे।

यह भी पढ़ें- जेनी प्रकरण: महेंद्र भट्ट ने हरक सिंह रावत से पूछा, बच्चे का बाप कौन

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।