विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:13 AM (IST)

देहरादून में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा है, जहां एक व्यक्ति ...और पढ़ें

हरक सिंह रावत। फाइल फोटो

हरक सिंह रावत। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून । कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व सोनिया आनंद पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल से शिकायत की है। एसएसपी ने अधीनस्थों को प्रकरण की गंभीरता से जांच के निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में हरिओम सहगल ने आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस नेता हरक सिंह व सोनिया आनंद को एक भवन 21 जून 2021 को बेचा था। दोनों ने 35 लाख के दो चेक दिए, लेकिन बाद में वापस ले लिए। इसके बाद 35 लाख का एक और चेक दिया।

20 अगस्त 2021 को उन्होंने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा, जोकि गलत पता होने के कारण वापस हो गया। वर्ष 2024 में उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में वाद दायर किया, जोकि देहरादून न्यायालय के लिए स्थानांतरित हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

सरकारी जमीन निजी बताकर बुजुर्ग को बेची

देहरादून : सरकारी जमीन को निजी बताकर एक बुजुर्ग को बेचने और उनसे करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

देवलोक कालोनी निवासी ओमप्रकाश के मुताबिक उन्होंने 18 दिसंबर 2025 को पित्थूवाला में अभय कुमार जैन से जमीन खरीदी थी। इसके बाद जब वह जमीन का दाखिल-खारिज कराने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि जिस भूमि को उन्होंने खरीदा है, वह पहले ही राज्य सरकार में निहित की जा चुकी है।

ओमप्रकाश का आरोप है कि आरोपितों ने 16 मार्च 2026 को शपथपत्र देकर दो महीने के भीतर पूरी रकम लौटाने का भरोसा दिया था। जबकि तय समय के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। मामले में पुलिस ने अभय कुमार जैन, राजीव जैन, प्रतीक जैन, निवासी रोचीपुरा निरंजनपुर, आसिफ निवासी मस्जिद वाली गली माजरा और फुरकान निवासी बड़ा भारुवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर निकला 'जेनी का जिन', हरक सिंह रावत हुए भावुक, बोले- 'मैंने छुआ तक नहीं'

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में कांग्रेस का राजभवन घेराव, हरक सिंह रावत समेत कई हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।