Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान को किया स्पष्ट, कहा- किसी को तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है

Har ghar Tiranga Abhiyanभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने बयान को स्पष्ट किया। उन्‍होंने कहा कि किसी को तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं से कहा था कि वे अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा लगवाएं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 10:38 PM (IST)
Har ghar Tiranga Abhiyan भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने बयान को स्पष्ट किया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून:  Har ghar Tiranga Abhiyan भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने आह्वान किया था कि जो तिरंगा नहीं लगाएगा, उसका समाज विश्वास नहीं करेगा। होना यह चाहिए कि हर घर में तिरंगा दिखाई दे।

loksabha election banner

उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने भाजपा (BJP) कार्यकर्त्‍ताओं से कहा था कि वे अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा लगवाएं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा था। उन्होंने कहा कि वैसे भी यह स्वाभाविक है, किसी को स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2022) के दौरान तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है।

प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से की बातचीत

शुक्रवार को देहरादून प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ( BJP State President ) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है। फिर चाहे कांग्रेस हो या अन्य दल, सभी को तिरंगा लगाना चाहिए।

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का कोई विरोध नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तिरंगा यात्रा (Congress Ki Tiranga Yatra) का कोई विरोध नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वाली कांग्रेस रही है।

  • पहले जम्मू-कश्मीर के लालचौक पर भाजपा नेता डा मुरली मनोहर जोशी को गिरफ्तार किया गया। भाजपा नेता उमा भारती को कर्नाटक में गिरफ्तार किया गया।
  • तत्कालीन भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को कश्मीर में गिरफ्तार किया गया।
  • देखा जाए तो तिरंगा लगाने वालों को गिरफ्तार करने का काम कांग्रेस ने किया।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष 15 अगस्त व 26 जनवरी को संघ कार्यालय में तिरंगा ध्वज फहराया जाता है। भगवा ध्वज को संघ ने गुरू माना है और विद्यालय में जाने वाले छात्र गुरू को प्रतिदिन सम्मान देते हैं। संघ ने ध्वज को अपना गुरू माना है और इस गुरू के शिष्य उसे प्रतिदिन प्रणाम करते हैं।

तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम तय

हर घर तिरंगा अभियान के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कार्यक्रम तय हो गए हैं। वह शनिवार को ऋषिकेश, देहरादून, चिन्यालीसौड़ व उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 14 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष धनोल्टी, टिहरी व नरेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम का समन्वयक प्रदेश मंत्री पुष्कर काला को बनाया गया है। उत्तरकाशी में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इन यात्राओं को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम पर होमवर्क पूरा, संगठन में कई नए चेहरों को अवसर दिए जाने की चर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.