विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की: पिरान कलियर में मजार पर लावारिश बैग पड़ा देख मचा हड़कंप, जांच में मिले बंदूक और दो आधार कार्ड

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 07:04 AM (IST)

पिरान कलियर में एक लावारिस बैग को देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो बैग ...और पढ़ें

रुड़की: पिरान कलियर में मजार पर लावारिश बैग पड़ा देख मचा हड़कंप।
रुड़की: पिरान कलियर में मजार पर लावारिश बैग पड़ा देख मचा हड़कंप।

जागरण संवाददाता, रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में एक लावारिस बैग को देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो बैग के अंदर दो नाल बंदूक, एक युवक और महिला का आधार कार्ड मिला। इसके साथ ही एक सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी भी मिली है। फिलहाल, पुलिस बैग मालिक की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर में दरगाह इमाम साहब रोड पर सैयद बाबा की मजार पर काले रंग का बैग लावारिश हालात में पड़ा मिला। काफी देर तक बैग पड़ा होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से एक दो नाल बंदूक, सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी और एक पुरुष और महिला के आधार कार्ड की फोटो कॉपी बरामद की है।

वहीं, पुलिस ने बैग स्वामी की तलाश के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी भी खंगाले हैं। फिलहाल, बैग स्वामी की कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि बैग को कब्जे में लेकर मालिक की तलाश की जा रही है।

चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ उड़ाया मिड डे मील का सामान

चोरों ने नजूमपुर पनियाली गांव में स्कूल का ताला तोड़कर मिड डे मील का राशन, बर्तन आदि चोरी कर लिए है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। नजूमपुर पनियाली डा. संगीता अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर की सुबह भोजन माता ने उसे सूचना दी कि चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया है। चोरों ने रसोई में रखे दो बोरी चावल, रसोई गैस सिलिंडर, बिगौने, बाल्टी, बीस प्लेट आदि चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोरों ने स्कूल में रखा सामान भी इधर-उधर बिखेर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढें- रुड़की: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक गिरफ्तार