Move to Jagran APP

राज्‍यपाल ले. जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और गृहमंत्री से की शिष्‍टाचार भेंट

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने राष्ट्रपति से उत्तराखंड के विकास सहित सिखों व पूर्व सैनिकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल बनने के बाद ये उनकी पहली भेंट है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 07:14 PM (IST)
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने राष्ट्रपति से उत्तराखंड के विकास सहित सिखों व पूर्व सैनिकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद राज्‍यपाल ने उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से उपराष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।वहीं, गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल बनने के बाद ये उनकी पहली भेंट है।

loksabha election banner

गृह मंत्री अमित शाह से मिले वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत

वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने दिल्‍ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने उत्‍तराखंड में आपदा मद में अधिकाधिक धनराशि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया तोहफा, अब फ्री में बनेगा आयुष्मान कार्ड

कहा कि, उत्‍तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के मध्यनजर राज्य में बादल फटने, भू-स्खलन इत्यादि की घटनायें आए दिन हो रही हैं, जिससे जन-धन की भारी हानि हो रही है। जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार से आपदा मद में अधिक धनराशि उपलब्ध कराया जाना आवश्‍यक है।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ दर्शनों को बिना ई पास पहुंच रहे तीर्थयात्री, अब तक 719 यात्रियों को बैरियर से लौटाया

उन्‍होंने वार्ता के दौरान कोटद्वार केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने के लिए जिलाधिकारी पौडी द्वारा भूमि एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। वार्ता के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने के लिए अनुरोध करने का आश्‍वासन दिया।जिस पर डा. रावत ने उनका आभार जताया।

निधन पर शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल के भाई राजेंद्र गोयल के निधन पर शोक प्रकट किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री अनिल गोयल के एमकेपी चौक स्थित आवास पर गए। उन्होंने शोक संतप्त स्वजन से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी राजेंद्र गोयल के निधन पर शोक प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-देहरादून राजमार्ग पर रानीपोखरी पुल टूटने की जांच रिपोर्ट शासन ने लौटाई, बताया जांच को अधूरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.