राज्यपाल गुरमीत सिंह को लोक भवन में दी गई भावभीनी विदाई, बताया पांच साल का कार्यकाल अविस्मरणीय
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को लोक भवन परिवार ने भावभीनी विदाई दी, जहां उन्होंने अपने पांच साल के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। लोक भवन परिवार की ओर से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। राज्यपाल ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की स्मृतियां साझा करते हुए सभी का आभार जताया।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में पांच वर्ष कैसे बीत गए, इसका पता ही नहीं चला। उनके जीवन का यह समय सबसे विशेष और यादगार दौर रहा।
सेना में लंबे समय तक सेवाएं देने के दौरान लोगों से मिलने-जुलने के अवसर सीमित थे, लेकिन राज्यपाल के रूप में उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से खुलकर संवाद करने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का स्नेह, आत्मीयता और सहयोग हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। अपने अनुभवों और विचारों को उन्होंने लगातार लिखकर संकलित भी किया, जिससे अनेक यादें सहेजने का अवसर मिला।
राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम भावना, आपसी समन्वय और समर्पण के साथ कार्य किया। यहां बिताए पल और इससे जुड़ी स्मृतियां सदैव उनके हृदय में रहेंगी।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, अपर सचिव रीना जोशी सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सड़क मरम्मत: देहरादून फिसड्डी, राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति चिंताजनक
यह भी पढ़ें- देहरादून में लोकभवन पर प्रदर्शन का मामला, गणेश गोदियाल समेत 45 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज
