विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदाई के समय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी शुभकामनाएं

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:34 PM (IST)

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर लोक भवन से विदाई ली, जहां ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद रविवार को लोक भवन से विदा हुए। इस अवसर पर पीएसी की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ बिताए समय और अनुभवों को याद किया।

सभी ने उनके आगामी जीवन में सुख, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने लोक भवन परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग, समर्पण और टीम भावना के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिताए गए पांच वर्ष उनके जीवन के विशेष और यादगार समय रहे हैं। इस दौरान उन्हें प्रदेश की जनता से आत्मीय जुड़ाव बनाने और जनसेवा के विभिन्न अवसरों पर कार्य करने का अनुभव मिला।

इससे पूर्व आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्यपाल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘अनथक युयुत्सा’ का विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक प्रोफेसर अधीर कुमार हैं।

इसमें पंजाब के एक गांव से भारतीय सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल पद तक पहुंचने की उनकी प्रेरक यात्रा को दर्शाया गया है।

पुस्तक में उनके सैन्य अनुभवों, संघर्षों, चुनौतियों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प एवं साहस को रेखांकित किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, अपर सचिव रीना जोशी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं लोक भवन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे देहरादून, सोमवार को लेंगे शपथ

यह भी पढ़ें- देहरादून जिला योजना समिति चुनाव: ये 26 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित, 4 सीटों पर मतदान से फैसला