Move to Jagran APP

निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मनमानी पर संज्ञान ले सरकार: प्रीतम सिंह

प्रदेश कांग्रेस के शिष्टमंडल ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार से भेंट कर आयुर्वेदिक कॉलेजों के मनमाने ढंग से फीस वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त कर कार्रवाई की मांग की।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 11:49 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 11:49 AM (IST)
निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मनमानी पर संज्ञान ले सरकार: प्रीतम सिंह
निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मनमानी पर संज्ञान ले सरकार: प्रीतम सिंह

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का शिष्टमंडल मुख्य सचिव उत्पल कुमार से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने उनके समक्ष निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों के मनमाने ढंग से फीस वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त कर कार्रवाई की मांग की। 

loksabha election banner

मुख्य सचिव उत्पल कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सिंगल व डबल बेंच के द्वारा निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों को बढ़ी हुई फीस में रोक लगाते हुए दो सप्ताह के अंदर छात्रों को फीस वापस करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में किसके संरक्षण में निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को शीघ्र निजी कॉलेजों की मनमानी का संज्ञान लेना चाहिए, जिससे छात्रों का उत्पीड़न न हो। उन्होंने इस पर भी आश्चर्य जताया कि भविष्य के चिकित्सक आज बीस दिनों से परेड ग्राउंड में अपने अधिकारों के लिए धरने पर बैठे हैं, उसके बावजूद शासन प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उनसे वार्ता करने तक नहीं गया। 

यह भी पढ़ें: एनएसयूआइ का आयुष मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन, एक दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार

उल्टा छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस ने मारपीट व अभद्रता की और शांतिपूर्वक धरना दे रहे छात्रों पर झूठे केसों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। शिष्टमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, महामंत्री याकूब सिद्धिकी, महेश जोशी, मोहित चौधरी, भरत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद छात्रों ने निकाला मार्च, निजी कॉलेज एसोसिएशन से वार्ता बेनतीजा Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.