दीपावली से पहले सरकारी कर्मियों को मिल सकती है अच्छी खबर, धामी सरकार कर रही 63 प्रतिशत डीए विचार
राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले तदर्थ बोनस मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिसका शासनादेश जल्द जारी होगा।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस मिलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। तदर्थ बोनस का शासनादेश अगले एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।
वहीं, केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग पर भी जल्द कार्रवाई होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और वित्त सचिव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।
केंद्र सरकार ने डीए बढ़ाकर किया 63 प्रतिशत
अरुण पांडेय ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से मुलाकात कर कर्मचारियों को दीपावली से पहले तदर्थ बोनस देने और महंगाई भत्ते में वृद्धि का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए एक जुलाई 2026 से 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है।
इसी के अनुरूप उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों को भी 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की गई। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने आश्वासन दिया कि तदर्थ बोनस का शासनादेश एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।
वहीं, 63 प्रतिशत डीए से संबंधित पत्रावली शीघ्र प्रस्तुत कराने के लिए वित्त विभाग को निर्देशित किया गया है। इसके बाद अरुण पांडेय ने वित्त सचिव दिलीप जावलकर से मुलाकात कर कर्मचारियों के लंबित वाहन भत्ते का मामला उठाया।
वित्त सचिव ने आश्वस्त किया कि संबंधित फाइल पर जल्द कार्रवाई कर उसे मंजूरी दी जाएगी। परिषद के प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जोशी ने बताया कि शासन स्तर पर हुई वार्ता से कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है।