विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परमार्थ निकेतन में मनाया गया गोवर्धन पूजा और अन्नकूट त्योहार, प्रकृति संरक्षण का दिया गया संदेश

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:28 PM (IST)

परमार्थ निकेतन में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट त्योहार मनाया गया, जहाँ ऋषिकुमारों ने गौ पूजन किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण मुनिकीरेती (ऋषिकेश)। परमार्थ निकेतन में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट त्योहार मनाया गया। परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने गौ पूजन और अन्नकूट पूजा के माध्यम से भारतीय संस्कृति के उन दिव्य संस्कारों को आत्मसात किया, जिनमें सेवा, श्रद्धा, करुणा और कृतज्ञता जीवन के अभिन्न अंग हैं।

गौमाता भारतीय संस्कृति में केवल पूजनीय नहीं, बल्कि पोषण, संवेदना, त्याग और सहअस्तित्व की प्रतीक हैं। गौ पूजन हमें प्रत्येक जीव के प्रति करुणा, सम्मान और संरक्षण का भाव विकसित करने की प्रेरणा देता है।

आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों, जीवन के आधारों के प्रति हमारी कृतज्ञता और समस्त सृष्टि के साथ हमारे आत्मीय संबंधों का उत्सव है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि धरती केवल हमारे उपयोग की वस्तु नहीं, बल्कि हमारी माता, हमारी जीवनदायिनी और हमारी भावी पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर है।

आज जब विश्व जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, जल संकट और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब गोवर्धन पूजा का संदेश अत्यंत प्रासंगिक हो जाता है। प्रकृति की पूजा तभी सार्थक है, जब प्रकृति की रक्षा हमारे जीवन का संस्कार बन जाए।

स्वामी ने कहा कि अन्न का सम्मान, किसान का सम्मान, गौमाता का सम्मान और प्रकृति का सम्मान ये सभी सनातन जीवनदृष्टि के अभिन्न अंग हैं। जब हमारी पूजा सेवा में परिवर्तित होती है, हमारी भक्ति करुणा बनती है और हमारी श्रद्धा लोकमंगल का संकल्प बनती है, तभी पर्वों का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में देवभूमि रजत जयंती पार्कों और विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें- दीपावली पर ऋषिकेश में पर्यटकों की धूम, होटल कैंपों में रौनक, यातायात जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।