विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम हुए सोने-चांदी के दाम, तो उत्तराखंड में चमकने लगा सराफा कारोबार... ये हैं लेटेस्ट रेट

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:48 AM (IST)

सोने-चांदी के दामों में गिरावट आने से देहरादून के सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। लोग त्योहारों और शादियों ...और पढ़ें

पलटन बाजार स्थित दुकान से आभूषणों की खरीदारी करते लोग। जागरण

पलटन बाजार स्थित दुकान से आभूषणों की खरीदारी करते लोग। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। त्योहारों के बीच सोने-चांदी के दाम कम होने से लोगों को भी राहत मिली है। इसके चलते राजधानी दून में भी सराफा बाजार चमकने लगा है। दाम कम होने की खबर मिलते ही लोग सराफा बाजार में आभूषणों की दुकानों में पहुंचकर खरीदारी तो कोई बुकिंग कराने लगा है। जिन घरों में शादियां है या त्योहारों में जिन्हें आभूषण खरीदने हैं, वो इस समय का खासा फायदा उठाकर बुकिंग कराने पहुंचने लगे हैं।

पिछले कुछ समय से सोने-चांदी के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। इसके चलते सराफा बाजार की चमक भी फीकी पड़ने लगी थी। त्योहार आते ही बाजार में कुछ रौनक दिखाई दी। अब पिछले एक दो दिन में सोने-चांदी के दामों में काफी गिरावट आई।

त्योहार और सहालग के समय में आभूषणों के दाम कम होते ही लोगों ने भी इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया। यही कारण है कि शनिवार को दून के धामावाला, राजपुर रोड समेत अन्य सराफा बाजार में खासी रौनक दिखाई दी। आभूषणों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, इस समय लोग काफी बुकिंग करा रहे हैं।

शादियों के लिए अधिक बुकिंग कराई जा रही है। उनका कहना है कि दो दिन में ही बुकिंग हर दिन के मुकाबले 30 प्रतिशत तक बढ़ी है। करवाचौथ से लेकर अन्य त्योहारों के लिए भी गले का सेट, अंगूठी समेत अन्य आभूषण खरीदे जा रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक, 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के दाम डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा थे, जो शनिवार को 1.44 लाख के करीब पहुंच गए।

चांदी की काफी डिमांड, धनतेरस के लिए खूब बुकिंग

सोेने-चांदी के दाम कम होने से धनतेरस के लिए भी बुकिंग की संख्या में बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस के लिए लोग काफी बुकिंग कराने पहुंचने लगे हैं। इस समय बाजार में चांदी के आभूषण की डिमांड ज्यादा है। धनतेरस के लिए लोग चांदी की मछली, चाभी, कुबेर यंत्र, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की प्रतिमा की बुकिंग करा रहे हैं।


सोने-चांदी के दाम (सराफा मंडल, देहरादून के अनुसार )

  • 24 कैरेट- 1,44,900
  • 22 कैरेट- 1,30,200
  • चांदी- दो लाख

दो दिन में सोने-चांदी के दाम कम हुए है। त्योहारों में दाम बढ़ने की संभावना है। दाम कम होते ही खरीदारों की संख्या में बढ़ी है। दो दिन में दुकानों पर बुकिंग से लेकर खरीदारी में इजाफा हुआ है।
-सुनील मेसोन, अध्यक्ष, सराफा मंडल

दाम कम होने का असर बाजार में दिखा है। करवाचौथ से लेकर त्योहारों में आभूषण खरीदने वाले लोगों ने दाम कम होते ही बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
-अनूप बडोनी, सराफा व्यापारी

पिछले काफी समय से आभूषणों के दाम लगातार बढ़ रहे थे। अब कुछ हद तक दामों में कमी आई है। खरीदार भी इसका फायदा उठा रहे हैं। लोगों को आशंका है कि त्योहार में दाम बढ़ेंगे तो ऐसे में उन्होंने बुकिंग और खरीदारी शुरू कर दी है।
-प्रितपाल सिंह, सराफा कारोबारी

इस समय लोगों का चांदी की ओर रुझान काफी बढ़ा है। दाम कम होने से इस समय धनतेरस के लिए चांदी के पूजा के सामान की
बुकिंग लोग करा रहे हैं। इसके अलावा शादी के लिए भी गहनों की बुकिंग कराने लोग पहुंच रहे हैं।
-अमित गोयल, सराफा कारोबारी

यह भी पढ़ें- Gold Silver Prices Down : एक माह में सोना 7500 व चांदी का 28500 रुपये गिरा दाम, त्योहार को लेकर सराफा कारोबारी उत्साहित 

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today धनतेरस-दीपावली से पहले चांदी में भारी गिरावट, कानपुर सराफा बाजार में हलचल