विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Prices Down : एक माह में सोना 7500 व चांदी का 28500 रुपये गिरा दाम, त्योहार को लेकर सराफा कारोबारी उत्साहित 

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 24 Oct 2026 04:51 PM (IST)

सोने और चांदी की कीमतों में एक महीने में भारी गिरावट आई है, जिससे प्रयागराज के सराफा बाजारों में ग्राहकों ...और पढ़ें

एक माह में सोने-चांदी का दाम गिरा है।

एक माह में सोने-चांदी का दाम गिरा है।

HighLights

  1. प्रयागराज के सराफा बाजार में ग्राहकों की बढ़ने लगी भीड़

  2. करवाचौथे, धनतेरस व दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Gold Silver Prices Down सोने-चांदी के दाम तेजी से नीचे उतर रहे हैं। एक माह में 10 ग्राम सोना में 7,500 रुपये और एक किलो चांदी में 28,500 रुपये की कमी आई है। इससे सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कारोबारियों को करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली के पहले कीमतें कम होने से व्यापार बेहतर होने की उम्मीद है।

22 सितंबर को दस ग्राम सोना 1,53,500 और एक किलो चांदी 2,37,500 रुपये में थी। हालांकि, इसका कोई खास असर सराफा बाजार में नहीं पड़ा था। लोग वजनदार के स्थान पर हल्के आभूषण खरीदने पर जोर दे रहे थे। हालांकि इसके बाद कीमतों में गिरावट आने शुरू हुई। 22 अक्टूबर को दस ग्राम सोना 1,46,000 और एक किलो चांदी की कीमत 2,09,000 रुपये में आ गई।

चौक, सिविल लाइंस, कटरा, सुलेमसराय, कोठापार्चा, नैनी, झूंसी, फाफामऊ समेत अन्य बाजारों में स्थित सराफा की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। आभूषण कारोबारियों का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतें करीब एक माह से निरंतर नीचे आ रही हैं।

Gold Silver Prices Down आने वाले दिनों में करवाचौथ धनतेरस और दीपावली का पर्व है, ऐसे में इससे व्यापार अच्छा होगा। लोग हल्के के साथ ही वजनदार आभूषणों की खरीदारी करेंगे। कारोबारियों की मानें तो गिरते दाम के कारण लोग अभी से वर्तमान कीमत के मुताबिक आभूषणों की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चार करोड़ रुपये से संवरेगी प्रयागराज शहर की 56 सड़कें, दो माह में पूरा करना होगा निर्माण कार्य

यह भी पढ़ें- नाथ सम्प्रदाय की तपस्थली बनेगा तीर्थराज प्रयागराज, संगम के पास अरैल क्षेत्र में महासभा बनवा रहा है भव्य आश्रम