विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार करोड़ रुपये से संवरेगी प्रयागराज शहर की 56 सड़कें, दो माह में पूरा करना होगा निर्माण कार्य

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 24 Oct 2026 04:25 PM (IST)

प्रयागराज में नगर निगम 4 करोड़ रुपये की लागत से 56 जर्जर सड़कों का निर्माण कराएगा। यह कार्य दो महीने ...और पढ़ें

प्रयागराज नगर निगम दर्जनों सड़कों की मरम्मत कराएगा।

प्रयागराज नगर निगम दर्जनों सड़कों की मरम्मत कराएगा।

HighLights

  1. नगर निगम इस योजना से ज्यादातर वार्डों की आंतरिक गलियों को बेहतर बनाएगा

  2. ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, शहरवासियों का सुगम होगा आवागमन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर की जर्जर और बदहाल आंतरिक सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम की ओर से करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 56 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

प्रत्येक सड़क पर करीब 10 लाख रुपये होंगे खर्च 

इन सड़कों के निर्माण पर प्रत्येक पर 10 लाख रुपये से कम खर्च आएगा। इसके लिए ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो महीने के भीतर सभी सड़कों का निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

आंतरिक गलियों को बेहतर बनाया जाएगा

नगर निगम की इस योजना से शहर के ज्यादातर वार्डों की आंतरिक गलियों को बेहतर बनाया जाएगा। लंबे समय से खराब सड़कों के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कें दुरुस्त होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विलंब होने पर होगी कार्रवाई

नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 56 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए ऑफलाइन टेंडर निकाला गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के दो महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। समय से काम न पूरा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अंगूठा और रेटिना मैच नहीं होने पर भी बुजुर्गों को सरकारी राशन मिलेगा, मोबाइल पर ओटीपी बनेगा सहारा

यह भी पढ़ें- दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रयागराज होकर चलेंगी, समय सारिणी जारी; बंगाल झारखंड से राजस्थान का सफर होगा आसान