विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में गंगा क्याक महोत्सव शुरू, नौ देशों के 51 प्रतिभागी कर रहे शिरकत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 17 Feb 2017 12:13 PM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 03:30 AM (IST)

गंगा क्याक महोत्सव- 2017 का देवप्रयाग में आगाज हो गया। इसका आयोजन एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है।

उत्‍तराखंड में गंगा क्याक महोत्सव शुरू, नौ देशों के 51 प्रतिभागी कर रहे शिरकत
उत्‍तराखंड में गंगा क्याक महोत्सव शुरू, नौ देशों के 51 प्रतिभागी कर रहे शिरकत

ऋषिकेश, [जेएनएन]: एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित गंगा क्याक महोत्सव- 2017 का देवप्रयाग में आज आगाज हो गया। भागीरथी नदी पर करीब 350 मीटर लंबे रैपिड पर पहली बार यह क्याक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। गंगा क्याक महोत्सव में नौ देशों के 51 प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं।

शुक्रवार को दिवसीय गंगा क्या महोत्सव का उद्घाटन अपर सचिव पर्यटन इवा आशीष श्रीवास्तव व रघुनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल ने किया। पांचवी बार आयोजित हो रहे गंगा क्याक महोत्सव में इस बार सिर्फ व्यवसायिक क्याकर्स को मौका दिया जा रहा है।

PICS: उत्तराखंड में गंगा क्याक महोत्सव 2017 का हुआ आगाज

इस महोत्सव में क्याकिंग की चार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसमें स्प्रिंट, जॉइंट्स स्लालोम, वोटर क्रॉस व मास वोटर क्रॉस प्रतियोगिताएं शामिल की गई है। इस अवसर पर एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान, सचिव हरेन्द्र रावत, रमेश रावत, विकास भंडारी, दिनेश पांडे, विपिन शर्मा, आदि उपस्थित उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित

यह भी पढ़ें: सुपर ओवर तक खिंचा मैच, बोहरा इलेवन ने जीता मुकाबला