विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं रहे राज्य आंदोलनकारी असनोड़ा, ऋषिकेश एम्स में हुआ निधन

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 15 Apr 2020 08:20 PM (IST)

राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा का एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने असनोड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

नहीं रहे राज्य आंदोलनकारी असनोड़ा, ऋषिकेश एम्स में हुआ निधन
नहीं रहे राज्य आंदोलनकारी असनोड़ा, ऋषिकेश एम्स में हुआ निधन

ऋषिकेश, जेएनएन। वरिष्ठ पत्रकार और राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा का एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने असनोड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

गैरसैंण निवासी वरिष्ठ पत्रकार और राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा (64 वर्ष) को बीती रविवार 12 अप्रैल को हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके बाद उन्हें स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की मदद से उन्हें हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश लाया गया था। एम्स में उसी दिन एंजियोग्राफी के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी कर दो स्टंट डाले गए थे। 

उनके हृदय में दो गंभीर ब्लॉकेज हो गए थे। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने उन्हें 48 घंटे की लिए गहन चिकित्सा देखरेख में रखा था। उनकी हालत में खासा सुधार भी हुआ था। वह बीते रोज से  आहार भी ले रहे थे। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरीश थपलियाल ने बताया कि बुधवार को दोपहर में करीब 1:30 बजे उन्होंने भोजन किया।

शाम करीब तीन बजे अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जांच के लिए ले जाया गया। मगर, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास गैरसैंण भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता कर्ण सिंह की बहन किरण पाल का निधन, लॉकडाउन के कारण नहीं आ सके बेटे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।