जेवर बनाने के नाम पर 80 हजार रुपये लेकर भागा सुनार Dehradun News
सुनार ने जेवरात बनाने के नाम पर एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये ले लिए। बाद में दुकान बंद कर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सुनार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहरादून, जेएनएन। प्रेमनगर में सुनार ने जेवरात बनाने के नाम पर एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये ले लिए। बाद में दुकान बंद कर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सुनार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सरोप सिंह पुत्र स्व. कांति सिंह निवासी अंबीवाला ने प्रेमनगर थाने में तहरीर सौंप कर बताया कि उनकी बेटी के लिए जेवरात बनाने के लिए नेगी ज्वेलर्स के मालिक जय प्रकाश नेगी पुत्र स्व. रंजीत सिंह नेगी से बात की थी। उसका शोरूम प्रेमनगर मार्केट में किराये की दुकान में चल रहा था। बीती 13 अक्टूबर को उन्होंने सुनार जय प्रकाश नेगी को 80 हजार रुपये नकद दिए थे। इस रकम की रसीद ले ली थी। वह 25 अक्टूबर को धनतेरस पर जेवरात लेने पहुंचेतो देखा कि दुकान बंद है। जब आसपास वालों से पूछताछ की तो पता चला कि वह दुकान बंद कर भाग गया है। बाद में यह भी पता चला कि उस पर कई लोगों की देनदारी है, जिससे वह दुकान बंद कर भाग गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनार जय प्रकाश नेगी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओ वसंत विहार ने आरआइ की पत्नी से की पूछताछ
परिवहन विभाग के आरआइ के घर हुई 20 लाख के जेवरात और पांच लाख की नकदी की लूट की जांच शुरू हो गई है। एसओ वसंत विहार नत्थी लाल उनियाल ने शिकायतकर्ता आरआइ की पत्नी से पूछताछ की और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें: छात्रवृत्ति घोटाला: गीताराम नौटियाल के लिए एसआइटी ने तैयार की सवालों की सूची
परिवहन विभाग के आरआइ आलोक कुमार निवासी विजय पार्क के घर हुई लूट की जांच वसंत विहार थाना पुलिस ने शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी के निर्देशानुसार आरआइ की पत्नी रमा सिंघल की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इधर सोमवार को एसओ वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल आरआइ के विजय पार्क स्थित घर पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता रमा सिंघल से घटना के बारे में पूछताछ की। इस दौरान घर में आने वाले रास्तों और कमरों आदि का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा आरआइ के घर के आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों से भी पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व प्रधानाचार्य रुड़की से गिरफ्तार Dehradun News