विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार लड़ाकू विमान आसमान में मंडराए, हड़कंप मचा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 15 Feb 2018 08:59 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Feb 2018 11:02 PM (GMT+05:30)

देहरादून के डोर्डवाला में एयरफोर्स के फाइटर जहाजों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा। क्षेत्र में अचानक आसमान में सुखोई फाइटर विमानों की गड़गड़ाहट से लोग अचंभित नजर आए।

चार लड़ाकू विमान आसमान में मंडराए, हड़कंप मचा
चार लड़ाकू विमान आसमान में मंडराए, हड़कंप मचा

डोईवाला, देहरादून[जेएनएन]: वीरवार को एयरफोर्स के फाइटर जहाजों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा। आसमान में उड़ने वाले यह फाइटर विमान इतने विशालकाय थे कि उनकी आवाज से भी आसपास का इलाका थर्रा गया, लेकिन यह एयरफोर्स के विमानों का एक ट्रायल शेड्यूल बताया गया।

वीरवार को करीब 10 बजे सुबह अचानक चार विशाल लड़ाकू विमानों आसमान में नजर आए। इनकी आवाज इतनी तेज थी कि लोग दहशत में विमान को देखने के लिए घरों से बाहर निकल आए। ऐसा लगा कि कोई विमान युद्ध के लिए निकला हो। करीब 6 मिनट तक आसमान में एयरफोर्स के यह फाइटर जहाज कोतूहल का विषय बने रहे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि एयरफोर्स के यह विमान हिण्डन बैस गाजियाबाद व सरसावा हरियाणा से अपनी रूटीन उड़ान भरते रहते हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यह फाइटर विमान नहीं उतरे हैं। कई लोगों ने इस दौरान इन विशालकाय विमानों की फोटो भी खींची।

यह भी पढ़ें: सेना में होना चाहते हैं भर्ती तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी

यह भी पढ़ें: यदि सेना में होना है भर्ती तो इन बातों का रखें ख्याल

यह भी पढ़ें: सैन्य भर्ती के लिए तराशे जाएंगे युवा