विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना में होना चाहते हैं भर्ती तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 14 Feb 2018 07:26 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Feb 2018 11:41 AM (GMT+05:30)

अब अगर आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आधार कार्ड जरूर बनवा लीजिए। क्योंकि भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराते वक्त आपको आधार नंबर देना होगा।

सेना में होना चाहते हैं भर्ती तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी
सेना में होना चाहते हैं भर्ती तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी

देहरादून, [जेएनएन]: अगर आप सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं और आधार कार्ड नहीं है, तो अब जरूर बना लें। क्योंकि कोई भी युवा बगैर आधार कार्ड भर्ती में शामिल नहीं हो पाएगा। भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराते वक्त उन्हें अपना आधार नंबर देना होगा। 

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन आगामी तीन अप्रैल से कोटद्वार में भर्ती आयोजित करने जा रहा है। ऐसे में भर्ती के इच्छुक युवाओं को कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। अब आधार बिना युवा सेना में भर्ती नहीं हो सकेंगे। पंजीकृत अभ्यर्थी के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति शामिल न हो सके इसके लिए आधार जरूरी किया गया है। 

बता दें कि वर्ष 2015 में ही बीरपुर स्टेडियम में हुई सेना की खुली भर्ती रैली में भी फर्जी दस्तावेजों के साथ कुछ युवक पकड़े गए थे। आर्मी इंटेलीजेंस ने नेपाली मूल के17 युवकों को पकड़ा था। पकड़े गए नेपाली मूल के युवकों के पास फर्जी दस्तावेज मिले थे। पूछताछ में पता चला कि इन युवाओं ने लखनऊ में 30 से 50 हजार रुपये देकर फर्जी दस्तावेज बनाए थे। हालांकि इन युवाओं को भर्ती रैली में शामिल नहीं होने दिया गया था।

इस तरह के फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए अब आधार अनिवार्य कर दिया गया है। भर्ती मे शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 19 मार्च तक पंजीकरण कर सकते है। बगैर रजिस्ट्रेशन कराए युवाओं को भर्ती मे शामिल नही किया जाएगा। जनरल डयूटी, सोल्जर क्लर्क, ट्रेडमैन, टेक्निकल व नर्सिग असिस्टेट के लिए होने वाली भर्ती में गढ़वाल मंडल के सात जनपदो के युवा भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद युवा सेना की  वेबसाइट से ही 20 मार्च से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: यदि सेना में होना है भर्ती तो इन बातों का रखें ख्याल

यह भी पढ़ें: सैन्य भर्ती के लिए तराशे जाएंगे युवा

यह भी पढ़ें: सेना की तोप, टैंक और रॉकेट लांचर देख रोमांचित दिखे युवा