Move to Jagran APP

भाजपा ने देहरादून महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार को किया निष्कासित, जानिए वजह

पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते भाजपा ने देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले के चार कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 01:44 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 01:44 PM (IST)
भाजपा ने देहरादून महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार को किया निष्कासित, जानिए वजह

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने चार देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के चार पदाधिकारियों को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। इन चारों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। 

loksabha election banner

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के एलान के बाद से ही भाजपा में कई कर्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। कुछ ऐसे कार्यकर्ता भी हैं, जो काफी समय से चुनाव की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। हालांकि पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए इन्हें मनाने की काफी कोशिशें की, लेकिन उनकी ये कोशिश सफल नहीं हो पाई। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा काफी कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर चुकी है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रांतीय कार्यालय प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने बताया कि जिन पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है, उनमें देहरादून की महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया पंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष उमा डबराल के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के भाजपा सदस्य गोविंद सिंह जिम्वाल और हरीश भंडारी शामिल हैं। 

रुद्रप्रयाग के दो भाजपाई हुए थे निष्काषित 

आपको बता दें कि इससे पहले पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप के चलते रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष सुबोध बगवाड़ी और सदस्य आनंद प्रकाश नौटियाल को निष्कासित किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग के दो भाजपाई पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.