विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व सीएम हरीश रावत का दावा: उत्तराखंड में जनता बदलाव को तैयार, 2027 में कांग्रेस की वापसी तय

Published: Sun, 24 May 2026 09:54 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया है कि उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वापसी करेगी।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत किया गया। जागरण

कैंट विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत किया गया। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया है कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में नाराजगी है, जिसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।

रविवार शाम कैंट विधानसभा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई लड़ती आई है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है, युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और किसान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नजर नहीं आ रही।

हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। यदि संगठन एकजुट होकर काम करता है तो कांग्रेस को मजबूत स्थिति में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने भी कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व दर्जाधारी नवीन जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

यह भी पढ़ें- हरीश रावत के जीवन पर वृत्तचित्र: हरदा ने 25 रुपये में लड़ा था ब्लाक प्रमुख का चुनाव

यह भी पढ़ें- हरीश रावत का सत्तारूढ़ दल पर हमला, बोले- 'उत्तराखंड चुनाव में अपना रहे साम-दाम-दंड-भेद'