पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को कांग्रेस के श्यामपुर स्थित जन सहायता कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में इंदिरा के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया गया और वर्तमान के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।
ऋषिकेश, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को कांग्रेस के श्यामपुर स्थित जन सहायता कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में इंदिरा के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया गया और वर्तमान के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी बचपन से ही सामाजिक रूप से समाज की सेवा में अग्रसर रहती थी और वह एक क्रांतिकारी के रूप में आजादी की लड़ाई में शामिल होती थी। उनके कार्यकाल में उन्होंने पाकिस्तान को ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस उस देश को हमेशा उसको महसूस होती रहेगी। पाकिस्तान के लिए यह जख्म 1971 के बांग्लादेश युद्ध के रूप में था। जिसके बाद पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। पाकिस्तान के सैन्य शासन ने पूर्वी पाकिस्तान के नागरिकों पर जुल्म की इंतहा कर दी थी। उसके नतीजे में करीब एक करोड़ शरणार्थी भागकर भारत में चले आए थे। बाद में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ जिसमें न सिर्फ पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई बल्कि उसके 90,000 सैनिकों को भारत ने युद्धबंदी बनाया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांता प्रसाद कंडवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक अध्यादेश पारित किया। यह अध्यादेश देश के 14 निजी बैंकों के राष्ट्रीयकरण के लिए था। इन 14 बैंकों में देश का करीब 70 फीसदी जमा था। अध्यादेश पारित होने के बाद इन बैंकों का मालिकाना हक सरकार के पास चला गया। ऐसी आर्थिक समानता को बढ़ावा देने के लिए किया गया कार्य आज तक आमजन के हितों की रक्षा कर रहा है, परन्तु आज भाजपा सरकार में बैंकों पर सरकार के अध्यधिक हस्तक्षेप से बैंकों की स्तिथि दयनीय हो गई है जिससे आम जन को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है ।
यह भी पढ़ें: विकासनगर में जन्मदिन पर इंदिरा गांधी को किया याद, पढ़िए पूरी खबर
कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि आज भाजपा कांग्रेस के किये कार्यों पर अपना नाम लिखवाकर अपने कार्यों के रूप में प्रचारित करने का कार्य कर रही है और स्वयं की कोई उपलब्धि नहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवी व्यास, पूर्व प्रधान मुनेंद्र रयाल, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, उप प्रधान रोहित नेगी, गब्बर कैंतुरा, सोहन सिंह रौतेला, खेम सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौहान, वीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, देव पोखरियाल, पुनीत गौनियाल, सुमन रावत, जयदेव सिंह, विजेंद्र कुमार, सनमोहन रावत, अर्जुन रांगड़, निर्मल सिंह रमा चौहान, मनोज गुसाईं, सुंदरमणी शास्त्री, सतेंद्र रावत, लक्ष्मण चौहान, बीना चौहान, दीक्षा चौहान, हरीश पांडेय, हरेंद्र जेठुडी आदि मौजूद रहे।