Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकासनगर में जन्‍मदिन पर इंदिरा गांधी को किया याद, पढ़िए पूरी खबर

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 19 Nov 2020 01:41 PM (IST)

    स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्‍मदिन के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर की ओर से गोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर कांग्रेस ...और पढ़ें

    Hero Image
    स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्‍मदिन पर शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर की ओर से गोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    विकासनगर (देहरादून), जेएनएन। स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्‍मदिन के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर की ओर से गोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर कांग्रेस के सभी कांग्रेसजन ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिलक भवन में एक गोष्ठी आयोजित की गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोष्ठी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ संकल्प व इच्छाशक्ति से विश्व के अंदर अपना लोहा मनवाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक शक्तिशाली व निर्भय शक्ति के रूप में विकसित किया। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण कर इस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया। दुश्मन देशों का विभाजन कर उनकी शक्ति को तोड़ने का काम इंदिरा गांधी ने किया। उन्होंने कहा इस देश की  शक्तिशाली बुनियाद रखने में इंदिरा गांधी का मुख्य योगदान रहा है। जिसे प्रत्येक कांग्रेस जन को फक्र है। वह इस देश का प्रत्येक नागरिक आज इंदिरा को नमन करता है। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शशि चौहान, सदाकत अली, गिरीश सप्पल, आदि ने भी विचार प्रकट किए। 

    श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सरोज देवी आराधना दत्त एंथोनी राजीव शर्मा, केवल, भुवन पंत, अभिनव ठाकुर, वैभव गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, साबिर अली, भूपेश उपाध्याय, साजिद अली, अजीम डोगरा, संजय अग्रवाल, अशोक जांगड़ा, सचिन शर्मा, यशपाल, विशेष शर्मा, संदीप भटनागर कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

    यह भी देखें: इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर शेयर की ये दुर्लभ तस्वीरे

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार की व्‍यवस्‍था को बताया नाकाफी, लगाया आरोप