विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन पूर्व कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने नाम की फर्म की जमीन, मुकदमा दर्ज

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 31 Mar 2021 02:52 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 05:20 PM (IST)

एक फर्म के तीन पूर्व कर्मचारियों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्म की जमीन अपने नाम करवाने का आरोप है। पटेलनगर ...और पढ़ें

तीन पूर्व कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने नाम की फर्म की जमीन।
तीन पूर्व कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने नाम की फर्म की जमीन।

जागरण संवाददाता, देहरादून। एक फर्म के तीन पूर्व कर्मचारियों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्म की जमीन अपने नाम करवाने का आरोप है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।राजपुर रोड निकट साईं मंदिर निवासी आशीष अग्रवाल ने बताया कि वह मैसर्स इंडियन हॉस्पिटेलिटी फर्म का पार्टनर है। फर्म के नाम पर कारगी ग्रांट में कुछ जमीन है। इससे पूर्व मौहम्मद यूसुफ, मौसीन अली और रेशम मलिक फर्म में साझेदार थे, जिन्होंने फर्म को त्यागपत्र सौंप दिया था। इसके बाद फर्म ने तीनों को हटा दिया था। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि तीनों ने साजिश के तहत जमीन का स्वामित्व अपने नाम दर्ज करने के लिए नगर निगम में फर्जी दस्तावेज जमा करवा दिए। आरोपितों की ओर से फर्जी दस्तावेज देकर अपने नाम से भूमि पर एक बिजली कनेक्शन लिया गया व जमीन को किराये पर किसी और को दे दी। आशीष अग्रवाल ने बताया कि जब वह पूछताछ करने के लिए तीनों के पास गए तो आरोपितों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपित मोहम्मद यूसुफ, मौसीन अली और रेशम मलिक तीनों निवासी टर्नर रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सड़क हादसे में दिल्ली निवासी युवक की मौत

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक बाइक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल, रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुमित राय निवासी आर्यनगर, दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों मसूरी घूमने के बाद दिल्ली लौटे रहे थे। पुलिस को अभी तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। 

यह भी पढ़ें- Cyber Crime IN Dehradun: शातिर ने युवती इस तरह लिया झांसे में, ठगे साढ़े आठ लाख रुपये

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें