विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 दिनों से दिन-रात समर्थन में बैठे हैं डायट प्रशिक्षित, पूर्व सीएम हरीश रावत आए समर्थन में

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 18 Aug 2021 01:30 PM (IST)

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों में चल रही भर्ती में तेजी लाने की मांग पर डायट प्रशिक्षित शिक्षा निदेशालय में ...और पढ़ें

13 दिनों से दिन-रात समर्थन में बैठे हैं डायट प्रशिक्षित, पूर्व सीएम हरीश रावत आए समर्थन में।
13 दिनों से दिन-रात समर्थन में बैठे हैं डायट प्रशिक्षित, पूर्व सीएम हरीश रावत आए समर्थन में।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डायट प्रशिक्षितों को समर्थन दिया है। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों में चल रही भर्ती में तेजी लाने की मांग पर डायट प्रशिक्षित शिक्षा निदेशालय में पिछले 13 दिनों दिन-रात धरने पर बैठे हैं।

पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि कहा कि डायट डीएलएड प्रशिक्षित को कठिन परीक्षा और प्रशिक्षण पास करने के बाद भी दो साल से बेरोजगार घूमने को मजबूर हैं। सरकार की लचर व्यवस्था और लापरवाही के चलते प्रशिक्षित होने के बाद भी युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष डायट प्रशिक्षितो का मुद्दा उठाएंगे।

यह भी पढें- दस मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने किया सचिवालय कूच, पढ़ि‍ए पूरी खबर