Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड के पांच जिलों में वनावरण घटा, नैनीताल में सबसे ज्यादा बढ़ा; यहां देखें भारतीय वन सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट

उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच कुल वनावरण (फारेस्ट कवर) में 2.09 वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ। हालांकि इस बढ़त के बाद भी पांच जिले ऐसे हैं जहां वनावरण में गिरावट दर्ज की गई। इनमें तीन जिलें पर्वतीय और दो मैदानी हैं।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 05:45 PM (IST)
उत्‍तराखंड के पांच जिलों में वनावरण घटा, नैनीताल में सबसे ज्यादा बढ़ा; यहां देखें भारतीय वन सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट
उत्तराखंड में वर्ष 2019 से 2021 के बीच कुल वनावरण (फारेस्ट कवर) में 2.09 वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ।

सुमन सेमवाल, देहरादून: उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच कुल वनावरण (फारेस्ट कवर) में 2.09 वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ। हालांकि, इस बढ़त के बाद भी पांच जिले ऐसे हैं, जहां वनावरण में गिरावट दर्ज की गई। इनमें तीन जिलें पर्वतीय और दो मैदानी हैं।

loksabha election banner

भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआइ) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बीते दो साल में वनावरण में 8.16 वर्ग किलोमीटर की कमी पाई गई है। इसका प्रमुख कारण वन विभाग के अधिकारी विकास कार्यों के लिए पेड़ों के कटान को मान रहे हैं। वनावरण में सर्वाधिक 3.71 वर्ग किलोमीटर की गिरावट ऊधमसिंह नगर में और इसके बाद 1.59 वर्ग किलोमीटर की गिरावट टिहरी में पाई गई।

अच्छी बात यह है कि राज्य के बाकी आठ जिलों में वनावरण में बढ़ोतरी हुई है। इन जिलों में वनावरण बढऩे से ही प्रदेश के कुल वनावरण में इजाफा हो पाया। वनावरण में सबसे अधिक 2.93 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी नैनीताल में और फिर 2.89 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी देहरादून में दर्ज की गई।

जिलावार वनावरण की स्थिति (वर्ग किमी में)

जिला, कुल वनावरण, अंतर (प्रतिशत में)

  • अल्मोड़ा, 1719.80, 0.66
  • बागेश्वर, 1262.67, -0.02
  • चमोली, 2710.11, 0.68
  • चंपावत, 1224.16, -1.39
  • देहरादून, 161158, 2.89
  • पौड़ी, 339671, 1.72
  • हरिद्वार, 58394, -1.31
  • नैनीताल, 304449, 2.93
  • पिथौरागढ़, 208075, 0.95
  • रुद्रप्रयाग, 114230, 0.13
  • टिहरी, 206439, -1.59
  • ऊधमसिंह नगर, 42808, -3.71
  • उत्तरकाशी, 3036.15, 0.15

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड: पारिस्थितिकी की सेहत दुरुस्त रहेगी तो आर्थिकी भी संवरेगी, दोनों में सामंजस्‍य है जरूरी

प्रदेश में श्रेणीवार वनावरण (वर्ग किमी में)

  • अति सघन वन, 5055.01
  • मध्यम सघन वन, 12768.05
  • खुले वन, 6482.07
  • कुल वन, 24305.13
  • भूगोल में वन का प्रतिशत, 45.44

ढाल के हिसाब से वनों की स्थिति (वर्ग किमी में)

  • शून्य से पांच डिग्री, 2948
  • पांच से दस डिग्री, 1808
  • दस से 15 डिग्री, 2762
  • 15 से 20 डिग्री, 3586
  • 20 से 25 डिग्री, 3829
  • 25 से 30 डिग्री, 3546
  • 30 डिग्री से अधिक, 5826

यह भी पढ़ें- 29 साल तक गुमनाम रही ऋषिकेश को पहचान दिलाने वाली ये धरोहर, आज बनी सबकी पसंद; जानिए इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.