उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड
चार दिन से दिन में धूप खिलने के बाद सोमवार को उत्तराखंड में मौसम करवट ली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हुआ।
देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में सोमवार देर रात मौसम ने करवट बदली और बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई।
उत्तराखंड में चार दिन से दिन में धूप खिल रही है। अब मौसम में फिर से करवट बदली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम ने करवट ली और मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के अलावा कुमाऊं क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर अब तक दो बार बर्फबारी हो चुकी है। ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से मैदानी क्षेत्रों में भी शीतलहर में इजाफा हो गया।
दून में बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दून में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: चार धाम समेत हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शीतकाल की पहली बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी
यह भी पढ़ें: कुमाऊं में हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट