विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाईब्रेकर में सुंदरवाला ब्वॉयज को हराकर दून स्टार बना सॉकर कप विजेता

By Edited By:
Published: Sun, 10 Nov 2019 08:27 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:04 AM (IST)

प्रथम दून सॉकर कप-2019 फुटबॉल टूर्नामेंट में दून स्टार ने टाईब्रेकर में सुंदरवाला ब्वॉयज को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टाईब्रेकर में सुंदरवाला ब्वॉयज को हराकर दून स्टार बना सॉकर कप विजेता
टाईब्रेकर में सुंदरवाला ब्वॉयज को हराकर दून स्टार बना सॉकर कप विजेता

देहरादून, जेएनएन। प्रथम दून सॉकर कप-2019 फुटबॉल टूर्नामेंट में दून स्टार ने टाईब्रेकर में सुंदरवाला ब्वॉयज को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सुंदरवाला ब्वॉयज के अमृत गुरुंग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, नितिन क्षेत्री को बेस्ट स्कोरर, दून स्टार के विजय राई को बेस्ट डिफेंडर, अभिषेक पंवार को बेस्ट गोलकीपर और जिप्सी यंग्स टीम को फेयर प्ले ट्रॉफी से नवाजा गया। 

स्पो‌र्ट्स एंड एजुकेशनल प्रमोशनल सोसाइटी की ओर से पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में सुंदरवाला ब्वॉयज व दून स्टार के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही तेज खेलते हुए कई मूव बनाए, लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। 

निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहा। निर्णय के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें दून स्टार ने 5-3 से खिताब कब्जाया। दून स्टार के लिए विजय राई, अक्षय थापा, अनुराग रावत, रोमन व चिराग ने गोल दागे, जबकि सुंदरवाला ब्वॉयज के लिए नितिन क्षेत्री, नितिन गुरुंग व दीपक ही गोल करने में सफल रहे।

सुंदरवाला ब्वॉयज के नितिन गुरुंग को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अनिल रावत मुख्य रेफरी, अभिरुचि गुरुंग व प्रवीन फरासी सहायक रेफरी की भूमिका में रहे। समापन पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।

यह भी पढ़ें: सिटी यंग्स और दून स्टार सॉकर कप के सेमीफाइनल में पहुंचे Dehradun News

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि युवा कल्याण के सहायक निदेशक नीरज गुप्ता, सीएयू के पूर्व सचिव पीसी वर्मा, डीडीएसए के महासचिव गुरचरण सिंह, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक संजय अमन, विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जिप्सी यंग्स और सुंदरवाला ब्वॉयज ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश Dehradun News