Move to Jagran APP

Flight Canceled: हवाई सेवाओं पर भी पड़ा कोरोना संक्रमण का असर, सात फ्लाइटें रद

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर हवाई सेवाओं पर पड़ने लगा है। हवाई सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में मौसम और कम यात्रियों के कारण सात फ्लाइटें रद हुई। स्पाइसजेट की चार और एयर इंडिया की एक फ्लाइट और इंडिगो एयरलाइंस की दो फ्लाइट रद्द हुई है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 10:24 PM (IST)
हवाई सेवाओं पर भी पड़ा कोरोना संक्रमण का असर, सात फ्लाइटें रद।

संवाद सूत्र, डोईवाला (देहरादून)। Flight Canceled कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर हवाई सेवाओं पर पड़ने लगा है। हवाई सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं। शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में मौसम और कम यात्रियों के कारण सात फ्लाइटें रद हुई। स्पाइसजेट की चार और एयर इंडिया की एक फ्लाइट और इंडिगो एयरलाइंस की दो फ्लाइट रद हुई है।

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी स्ट्रेन से देश में भयावह माहौल बना हुआ है। अब इसका असर हवाई सेवाओं पर देखा जाने लगा है। शुक्रवार को यात्रियों की कमी के चलते जौलीग्रांट पहुंचने वाली सात फ्लाइटें रद्द रही। जिसमे स्पाइसजेट की चार फ्लाइटें बैंगलोर, मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली से आती हैं। यह चारों फ्लाइटें रद्द रही। सुबह 11.10 पर बैंगलोर से आने वाली, 12.20 पर मुंबई, 12.50 अहमदाबाद और शाम 7.20 दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रद रही।

इसके अलावा सुबह 7.20 पर दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद रही। यह सभी फ्लाइटें जौलीग्रांट आने के 20 मिनट बाद यहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए उड़ान भरती है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के असिस्टेंट मैनेजर प्रवीण मलिक ने बताया कि मौसम और यात्री कम मिलने के कारण स्पाइसजेट की चार और एयर इंडिया की एक फ्लाइट रद हुई है। उन्होंने बताया कि इंडिगो की दो फ्लाइट भी स्थगित हुई है। इसमे एक सुबह 10 बजे मुंबई से आने वाली व दूसरी अहमदाबाद से शाम 4 बजे के लगभग आने वाली फ्लाइट भी स्थगित हुई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड परिवहन निगम की आय घटी, पांच माह से वेतन नहीं; अब सरकार पर टिकी नजरें

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.