Move to Jagran APP

बालिका निकेतन से पांच नाबालिग फरार, हड़कंप

शनिवार देर रात शिशु व बालिका निकेतन से पांच लड़कियां फरार हो गईं, सभी लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। लड़कियों के फरार होने की खबर मिलते ही शिशु निकेतन में हड़कंप मच गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 09:07 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 08:42 PM (IST)
बालिका निकेतन से पांच नाबालिग फरार, हड़कंप
बालिका निकेतन से पांच नाबालिग फरार, हड़कंप

देहरादून, [जेएनएन]: अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले शिशु व बालिका निकेतन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई। शनिवार देर रात सुरक्षा को धता बताते हुए यहां से पांच लड़कियां फरार हो गईं, सभी लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। लड़कियों के फरार होने की खबर मिलते ही शिशु निकेतन में हड़कंप मच गया। 

loksabha election banner

आनन-फानन में नेहरू कॉलोनी पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। गनीमत यह कि लड़कियों को थोड़ी देर बाद ही टीएचडीसी कॉलोनी टिहरी नगर से बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक लड़कियों को बालिका निकेतन के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिशु व बालिका निकेतन से शनिवार रात दस बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम को सुचना दी गई कि यहां से पांच लड़कियां फरार हो गई हैं। लड़कियां अपना सामान भी साथ ले गई हैं इन लड़कियों की उम्र दस से 15 साल के बीच है। इस सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। 

नेहरू कॉलोनी थाने से आनन-फानन फोर्स शिशु व बालिका निकेतन के लिए रवाना कर दी गई और हरिद्वार बाईपास, रिस्पना और आइएसबीटी इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई। इस बीच टीएचडीसी कॉलोनी टिहरी नगर से पांचों लड़कियों को बरामद कर लिया गया। 

लड़कियों को लेकर पुलिस सीधे नेहरु कॉलोनी थाने पहुंची। यहां उन्हें शिशु निकेतन की अधीक्षिका सुनीता सिंह के सुपुर्द कर दिया गया। सूचना यह भी मिली थी कि लड़कियों के फरार होने के बाद शिशु निकेतन की अन्य लड़कियों ने भीतर हंगामा कर दिया था, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि शिशु निकेतन पर फोर्स तैनात कर दी गई है। हंगामे जैसी कोई सूचना नहीं है। लड़कियों के खिलाफ अधीक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में रविवार को लड़कियों और शिशु एवं बालिका निकेतन स्टाफ के बयान दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पाक नागरिक को छोड़ने पर हाईकोर्ट सख्त, होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें: निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में मिले दो शव, फैली सनसनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.