विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: उत्‍तराखंड में राजभवन में महिला अफसर कोरोना पॉजिटिव

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 10 Aug 2020 07:50 AM (IST)

उत्तराखंड राजभवन में तैनात एक महिला अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राजभवन सचिवालय को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया।

Coronavirus: उत्‍तराखंड में राजभवन में महिला अफसर कोरोना पॉजिटिव
Coronavirus: उत्‍तराखंड में राजभवन में महिला अफसर कोरोना पॉजिटिव

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड राजभवन में तैनात एक महिला अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राजभवन सचिवालय को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया। रविवार को यहां सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। सोमवार को भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। संक्रमित अधिकारी बीते पांच दिन से राजभवन सचिवालय नहीं आई थीं। वह 10 दिन से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के संपर्क में भी नहीं थीं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने राज्यपाल को नो रिस्क जोन में बताया है।

राजभवन सचिवालय में तैनात एक महिला अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि रविवार को हुई। इस अधिकारी को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद से राजभवन में हड़कंप है। कोविड गाइडलाइन के तहत राजभवन सचिवालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमित अधिकारी के संपकरे की तलाश कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्‍तराखंड में आए कोरोना के 230 नए मामले, आठ संक्रमित मरीजोंं की हुई मौत

उक्त महिला अधिकारी के स्टाफ में एक निजी सचिव, एक वाहन चालक और एक परिचारक है। इन तीनों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इनके अलावा राज्यपाल या कोई कार्मिक पिछले कई दिन से संक्रमित अधिकारी के संपर्क में नहीं आया। देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि महिला अधिकारी के परिवार के 11 और कार्यालय के 12 कार्मिकों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला अधिकारी के पास अन्य विभागों का भी जिम्मा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भी होम आइसोलेशन की व्यवस्था होगी शुरू, जल्द होगी गाइडलाइन जार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।