जानिए आपके शहर में लोहड़ी पर्व के साथ और क्या कुछ है खास, हर गतिविधि पर बनाएं नजर
मसूरी विधायक गणेश जोशी कैंट मुख्य मार्ग से टपकेश्वर मंदिर तक मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा दून स्ट्राइकर्स मैदान में टी-25 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होना है। वहीं उत्तराखंड टेबल टेनिस टीम के लिए चयनित देहरादून के खिलाड़ियों का समरवैली स्कूल में दोपहर दो बजे सम्मान किया जाएगा
जागरण टीम, देहरादून। Events In Dehradun on 13th January सबसे पहले जागरण के सभी पाठकों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। दून में सामाजिक समरसता और सद्भाव का पर्व लोहड़ी मनाने के लिए पूरी से तैयार है। लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त शाम सात बजे से रात नौ बजे तक रहेगा। तो चलिए अब बात करते हैं आज होने वाली अन्य गतिविधियों के बारे में। मसूरी विधायक गणेश जोशी कैंट मुख्य मार्ग से टपकेश्वर मंदिर तक मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा दून स्ट्राइकर्स मैदान में टी-25 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होना है। वहीं, उत्तराखंड टेबल टेनिस टीम के लिए चयनित देहरादून के खिलाड़ियों का समरवैली स्कूल में दोपहर दो बजे सम्मान किया जाएगा। वहीं, विकासनगर में माघ मरोज पर्व का जश्न मनाया जा रहा है।
देहरादून में खास
-प्रेमनगर सनातन धर्म मंदिर में गरीब छात्रों को कंबल और स्वेटर वितरण, सुबह 11 बजे।
-मसूरी विधायक गणेश जोशी कैंट मुख्य मार्ग से टपकेश्वर मंदिर तक मार्ग का शिलान्यास करेंगे, सांय तीन बजे।
-महिला सशक्तीकरण निदेशालय में बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृति पर समन्वय बैठक, सुबह साढ़े ग्यारह बजे।
-पंडितवाड़ी स्थित आर्यन क्षेत्री क्रिकेट मैदान में अन्नपूर्णा क्रिकेट टूर्नामेंट, सुबह दस बजे से।
-दून स्ट्राइकर्स मैदान में टी-25 क्रिकेट टूर्नामेंट, सुबह दस बजे से।
-उत्तराखंड टेबल टेनिस टीम के लिए चयनित देहरादून के खिलाड़ियों का सम्मान समरवैली स्कूल में दोपहर दो बजे।
विकासनगर में खास
-जौनसार बावर में माघ मरोज पर्व का जश्न।
-कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान।
अन्य शहरों के कार्यक्रम
पौड़ी: जिले की विभिन्न न्याय पंचायतों में पीएम फसल बीमा योजना के तहत गोष्ठी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में थमे रोडवेज के पहिये, 80 फीसद बसों का संचालन ठप; यात्रियों की हो रही फजीहत