विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में बनेगा जीआइ बोर्ड, विशेष उत्पादों को वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान; सीएम धामी ने दिए निर्देश

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sat, 23 Apr 2022 02:34 PM (IST)

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी की मांग पर इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी की मांग पर इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड के विशेष उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए जीआइ (ज्योग्राफिकल इंडीकेटर) बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी की मांग पर इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा निर्मित जैविक उत्पाद किट का अनावरण किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इससे जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय पारंपरिक उत्पादों की मांग में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीआइ बोर्ड उत्पादों का पंजीकरण कराने के साथ ही घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन उत्पादों की मांग एवं विशेषज्ञता का अध्यन करते हुए संभावित उत्पादों की पहचान भी करेगा।

यह बोर्ड स्थापित सीमाओं के भीतर और मानकों के अनुसार निर्माता और अन्य संबंधित आपरेटर को जीआइ संकेत का उपयोग करने का अधिकार प्रभावी ढंग से देने के लिए तंत्र भी तैयार करेगा। जीआइ बोर्ड का गठन होने से स्थानीय उत्पादकों को रोजगार प्रोत्साहन मिलेगा और पलायन भी थमेगा।

स्वतंत्रता संग्राम में पेशावर कांड महत्वपूर्ण अध्याय: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर इसके नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पेशावर कांड महत्वपूर्ण अध्याय था। मुख्यमंत्री धामी शनिवार को पौड़ी जिले के पीठसैंण में पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में क्रांति मेले में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें-चारधाम यात्रा 2022 : ऋषिकेश पहुंचा श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा, विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे देशवासियों विशेष रूप से युवाओं में नए उत्साह का संचार हुआ। देश को आजाद कराने की भावना बलवती हुई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का योगदान अविस्मरणीय एवं अद्वितीय है। यह महत्वपूर्ण घटना देश की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश : वीकेंड पर लगने वाले जाम से स्‍कूली बच्‍चों को मिली निजात, चारधाम यात्रा तक हर शनिवार को स्कूलों में रहेगी छुट्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।