विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारधाम यात्रा 2022 : ऋषिकेश में श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम गाडू घड़े के दर्शन, द्वितीय पड़ाव के लिए हुआ रवाना

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sat, 23 Apr 2022 01:14 PM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2022 02:40 PM (IST)

शनिवार को ऋषिकेश में पवित्र तेल कलश को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। श्रद्धालुओं ने गाडू घड़ा के दर्शन कर ...और पढ़ें

ऋषिकेश पहुंचा श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा ।
ऋषिकेश पहुंचा श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा ।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : श्री बदरीविशाल गाडू घड़ा (तेल कलश) के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। शनिवार को ऋषिकेश में श्रद्धालुओं ने गाडू घड़ा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्‍त किया। गाडू घड़ा यात्रा राजमहल नरेंद्र नगर से शुक्रवार देर रात मंदिर समिति के रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पहुंची।

शनिवार को पवित्र तेल कलश को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। यहां महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर बदरी नारायण भगवान की महिमा का गुणगान किया। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं और श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भी गाडू घड़ी के दर्शन किए।

जिसके बाद गाडू घड़ा अपने द्वितीय पड़ाव श्रीनगर के लिए रवाना हुआ। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। सात मई शाम तक डिम्मर, जोशीमठ, पांडुकेश्वर पड़ाव से होकर तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जाएगा।

विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा तेल कलश

मंदिर समिति की रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में शनिवार की सुबह खुले प्रांगण में पवित्र तेल कलश को विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। समीप ही भगवान बदरीनाथ की प्रतिमा भी पूजन के लिए रखी गई। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारियों ने गाडू घड़ा तथा डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा को लेकर पूरे देश में श्रद्धालुओं के भीतर काफी उत्साह है। संक्रमण काल के दो वर्ष बाद यात्रा को लेकर ऐसा उत्साह देखने को मिला है। सरकार की ओर से यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जनपदों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

हमारी कोशिश है कि सभी जगह शुद्ध पेयजल, पूरे समय विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। इसके लिए संबंधित जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग से जुड़े सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी और सभी नगर आयुक्त को इस संबंध में विशेष हिदायत दी गई है।

इस अवसर पर पुजारी अरूण डिमरी, राकेश डिमरी, नरेश डिमरी, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य एडवोकेट हरीश डिमरी, डिमरी पंचायत कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी,सरोज डिमरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री, चेलाचेतराम धर्मशाला व्यवस्थापक रमेश नेगी प्रबंधक विशाल पंवार आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।